whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27260825
Loading...


राशन लाभुकों के लिए राशन ही बन गयी है मुसीबत, 10-15 किमी दूर लेने जाना पड़ता है राशन

location_on रमना access_time 17-May-24, 06:00 PM visibility 663
Share



राशन लाभुकों के लिए राशन ही बन गयी है मुसीबत, 10-15 किमी दूर लेने जाना पड़ता है राशन
राशन लेने पहुंचे लाभुक


रमना check_circle
संवाददाता



रमना : जन वितरण प्रणाली दुकान में अनियमितता का मामला आये दिन ग्रामीणों के द्वारा उठाया जाता है। प्रशासन द्वारा समय-समय पर कार्रवाई भी किया जाता है। सरकार आर्थिक रूप से कमजोर सभी वर्गों के लोगों को राशन मुहैया करती है, ताकि कोई भी परिवार भूखा नहीं रहे। लेकिन चानाकला के लोगों को भी चना ग्राम में ही राशन मिलता था और लोग इसका लाभ भी उठाते थे। लेकिन आज राशन ही राशन लाभुकों के लिए मुसीबत बन गयी है। इस ग्राम के पीएच के 202 और अन्त्योदय के 56 लाभुकों के लिए राशन प्राप्त करना लोहे के चने चबाने जैसा हो गया है। उक्त सभी लाभुकों को अपने ग्राम से 10-15 किलोमीटर दूर सिलीदाग पंचायत के लक्षित जन वितरण वितरक से राशन लेना पड़ता है। जितना हमलोगों को राशन का मूल्य लगता है, उससे दोगुना वहां के लोगों को आने-जाने में किराया देना पड़ जा रहा है।
पूरा एक दिन समय निकल जाता है। एक माह का राशन लेने में आज हमलोग गत एक वर्ष से ही इस मुसीबत को झेल रहे है। इस समस्या को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अधिकारियों को भी सूचित किया लेकिन इस पर कोई सामाधन नहीं निकला एक माह के राशन के लिए हमें एक दिन मजदूरी भी छोड़ना पड़ता है। राशन तो मिल जाता है लेकिन मजदूरी छोड़ने से आर्थिक हानि भी उठाना पड़ता है। राशन लेने सिलीदाग लक्षित जन वितरण पहुंचे चना के ग्रामीणों में महिला पुरुष और वृद्ध लोग भी शामिल थे। आशा कुंवर 67 वर्ष, बचिया कुंवर 65 वर्ष शांति कुंवर 60, सबीना, मिना बीबी, मनित्री देवी, पचिया देवी गीता देवी, शुकनी देवी बसंती देवी, लालती देवी, मंती देवी आदि ने बताया कि हमलोगों को अपने घर से इतने दूर राशन लेने में बहुत परेशानी होती है।
घर में छोटे-छोटे बच्चों के देखभाल और खाना बनाना और घर के काम को छोड़ कर राशन लेने आना मजबूरी और विवशता कारण राशन नहीं लेंगे, तो बाजार से चावल-आटा खरीद कर खा ही नहीं पाएंगे,विवश होकर एतना दूर राशन लेने आना पड़ता है। ग्रामीण कमलेश पासवान, रुपेश कुमार बैठा, बसारत शेख आदि ने कहा कि एक वर्ष से हमलोग इतनी दूर राशन वितरण होने से लोहे के चना चबा रहे है। आने जाना का किराया 60-100 रु लग जाता हैं। इतना ही नहीं भूखे-प्यासे सुबह में ही घर से राशन लेने के लिए निकल जाना पड़ता हैं। इस सम्बन्ध में प्रमुख करुणा सोनी से बात करने पर पता चला कि इस मामले को हमने सभा में रखा, लेकिन चना में डीलर का नया चयन की मांग ग्रामीणों के द्वारा किया गया। जिसके लिए हमने विभाग को सूचित किया था लेकिन चयन नहीं हो सका।
आचार संहिता समाप्त होते ही प्रथम सभा में इस बात को रखा जायेगा। इस सम्बन्ध में सीओ सह एमओ वासुदेव राय ने कहा कि यह मामला कब का है, मेरे जानकारी में नहीं हैं। लाभुक द्वारा लिखित आवेदन देने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play