गढ़वा : सडक दुर्घटना के लिए कुख्यात अन्नराज घाटी में गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे रंका की ओर से गढवा जा रही यात्रियों से भरी जीप पलट जाने से दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हो गए।
भुक्तभोगियों नें बताया कि अन्नराज घाटी में सडक चौड़ीकरण का काम चलने से वन वे ड्रायवर्सन बनाया गया है, जीप चालक की लापरवाही से वहां खडी ट्रक में रगड होते जीप आगे जाकर पलट गई। जहां जीप पलटी उससे 20 फीट आगे गहरी खाई है, यदि अनियंत्रित जीप वहां चली जाती तो, कई लोगों की जान पर आफत होती।
सडक कार्य में लगे मजदूर और मुंशी के साथ स्थानीय लोगों ने घायलों और जीप में फंसे लोगों को निकाला और बस से सबों को सदर अस्पताल भेजा। दुर्घटना के कारण एनएच पर करीब घंटा भर जाम की स्थिति बनी रही।
समाचार प्रकाशित किए जाने तक तीन लोगों का इलाज जारी है व शेष सबों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।