पलामू : 13 मई की रात्रि में हुसैनाबाद के लोटानिया गांव में विश्वकर्मा परिवार के ऊपर उसी गांव के एक उपाध्याय परिवार के द्वारा जानलेवा हमला किया गया, जिसमें विश्वकर्मा परिवार के चार-पांच लोग घायल हुए, जिनका इलाज सदर अस्पताल मेदनीनगर में चल रहा है।
विश्वकर्मा समाज के पलामू जिला महासचिव लव कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि कई वर्षों से लगातार उस दबंग परिवार के द्वारा हमारे विश्वकर्मा परिवार के ऊपर कई बार हमला किया जा चुका है, जिसकी शिकायत हुसैनाबाद थाने में लिखित रूप से कई बार दी जा चुकी है एवं गांव के पंचायत के द्वारा स्थानीय तौर पर कई बार पंचायत भी किया गया है। उसके बाद भी मनचले उपाध्याय परिवार के द्वारा इन लोगों के ऊपर जानलेवा हमला किया जाता रहा है, जिसका विश्वकर्मा समाज पलामू घोर निंदा करती है एवं स्थानीय प्रशासन से मांग करती है कि यथाशीघ्र उचित कार्रवाई कि जाए अन्यथा बाध्य होकर विश्वकर्मा परिवार पलामू आंदोलन के रूप अपना लेगी।