डंडई : मंगलवार को डंडई थाना क्षेत्र के पचौर गांव में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी का पीट कर हत्या कर दिया। जिसका मामला प्रकाश में आया है। फिलहाल मृतका के ससुराल वाले घटना के बाद से घर से फरार हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है।
घटना को लेकर मृतका आशा देवी के पिता परशुराम ने अपने दामाद संजय राम पर आरोप लगाते हुए बताया कि मेरा दामाद मेरी बेटी को पीट कर हत्या कर दिया है। पता चला की सोमवार शाम को मेरी बेटी के यहां चिकन बना था और मेरा दामाद मेरी बेटी से दारू पीने के लिए पैसा मांग कर रहा था, जिसको लेकर दोनों में बकझक हुई थी। गुस्से से सनका दामाद ने मेरी बेटी को पीट कर हत्या कर दिया।
मृतका के पिता ने बताया कि 2 साल पूर्व बेटी का शादी संजय राम से किया था। शादी के बाद से ही दामाद दारू पीने के लिए बेटी से पैसो के लिए जिद्द करता था। पैसा नहीं देने पर वह बेटी को प्रताड़ित करते हुए मारपीट भी करता था।
हत्या करने के मामले में बुधवार को पुलिस ने मृतका के पति संजय राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने बताया कि मृतका के पिता परशुराम के लिखित आवेदन के आधार पर कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया गया। वहीं उसके दो भाई विनोद राम और मनोज राम दोनों के पिता गणेश राम पर प्राथमिक दर्ज की गई है।
प्रभारी ने बताया कि आगे की कार्रवाई के लिए अनुसंधान जारी है।