गढ़वा : सीनियर सेकेंडरी के रिजल्ट में जीएन कॉन्वेंट स्कूल ने परचम लहराया। सीनियर सेकेंडरी में सन्नी राज 93 ℅ अंक लाकर हुआ स्कूल टॉपर।
सीबीएसई बोर्ड दिल्ली द्वारा जारी सीनियर सेकेंडरी के घोषित रिजल्ट में जीएन कॉन्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान और वाणिज्य संकाय में शानदार प्रदर्शन किया। घोषित किए गए परीक्षा के नतीजे में कुल 35 छात्र- छात्राएं शामिल हुए थे जिसमें सभी ने सफलता प्राप्त की।
वहीं सन्नी राज ने वाणिज्य संकाय में 93 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल स्तर पर टॉप स्थान पाया वहीं विज्ञान संकाय में आयुष्मान गुप्ता में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहा वहीं तीसरे और चौथे स्थान पर समीरा अम्बर, वैष्णवी शाहदेव, सृष्टि आनन्द,आयुष राज, प्रतीक अग्रवाल, राहुल कुमार कुशवाहा, हेमन्त कुमार यादव सहित महालक्ष्मी ने अपना रैंक क्रमशः बनाए रखा।
वहीं विषय वार देखा जाए तो अंग्रेजी में समीरा अम्बर 94 प्रतिशत अंक अर्जित की, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान में आयुष्मान गुप्ता ने क्रमशः 93 प्रतिशत और 94 प्रतिशत अंक लाया। एकाउंट पेपर और बीएसटी पेपर में 94 प्रतिशत अंक लेकर सन्नी राज ने कृतिमान हासिल किया। वहीं महालक्ष्मी ने अर्थशास्त्र में 91प्रतिशत अंक प्राप्त की। शारीरिक शिक्षा में सन्नी राज,वैष्णवी शाहदेव, आयुष राज और आयुष्मान गुप्ता ने 96 प्रतिशत सर्वाधिक अंक लाकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
इस सफलता पर निदेशक मदन केशरी ने बच्चों की मेहनत और लगन,शिक्षकों का मार्गदर्शन एवं अभिभावकों की सच्ची निष्ठा बताया है। उन्होंने ने कहा कि अगले सत्र में विद्यालय इससे अच्छा कृतिमान स्थापित करेगा।
इस मौके पर प्राचार्य सीबी सिन्हा, उपप्राचार्य बीके ठाकुर, सीनियर शिक्षक नीरा शर्मा, सन्तोष प्रसाद आदि सफल छात्रों को शुभकामनाएं दिया।