गढ़वा : लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए आज गढ़वा जिला के सभी बूथों पर तय समय अनुसार सुबह 7 बजे से मतदान प्रारंभ हो गया है।
मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

लोकतंत्र के इस महापर्व में दिव्यांग मतदाता और आमजन बढ़ चढ़कर पूरे उत्साह के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंच कर मतदान कर रहे हैं। मतदान केंद्रों पर गुलाब का फूल देकर इनका स्वागत किया गया।
उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने मताधिकार का किया प्रयोग
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर एवं उप विकास आयुक्त ने अपने मतदान केंद्र पर पहुंच मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने आमजनों से अपील किया कि आप भी अपने मतदान केन्द्रों पर पहुंच लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
महिला मतदाता भी बढ़कर चढ़कर ले रही भाग
लोकतंत्र के इस महापर्व में महिला मतदाता भी बढ़कर चढ़कर ले रही भाग। अपने मतदान केन्द्रों पर पहुंच कर रही मतदान।
गढ़वा 80 एवं भवनाथपुर 81 के मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं का उत्साह देखते को बन रहा है। कतारबद्ध एवं शांतिपूर्ण तरीके से लोग मतदान कर रहे हैं।
पहली बार मतदान करने वाले वोटर काफी उत्साहित

लोकसभा आम चुनाव 2024 के चौथे चरण के तहत गढ़वा 80 एवं भवनाथपुर 81 विधानसभा क्षेत्र में पहली बार मतदान करने वाले वोटर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
मतदान प्रतिशत :
👉सुबह 9 बजे तक, 80 गढ़वा में 10.09% एवं 81भवनाथपुर में 12.07% मतदान प्रतिशत रहा।
👉सुबह 11 बजे तक, 80 गढ़वा में 26.31% एवं 81भवनाथपुर में 28.20% मतदान प्रतिशत रहा।
👉दोपहर 01 बजे तक, 80 गढ़वा में 40.65% एवं 81भवनाथपुर में 44.57% मतदान प्रतिशत रहा।
👉दोपहर 03 बजे तक, 80 गढ़वा में 55.82% एवं 81भवनाथपुर में 56.59% मतदान प्रतिशत रहा।
👉शाम 05 बजे तक, 80 गढ़वा में 62.74% एवं 81भवनाथपुर में 62.11% मतदान प्रतिशत रहा।
कुल मतदान 62.43% रहा।
👉फाइनल मतदान प्रतिशत
80 गढ़वा में - 64.60 %
81 भवनाथपुर में - 62.81 %
कुल 63.71% रहा।