मनातू/पलामू : जिला के मनातू थाना क्षेत्र के रहेया नौडीहा में कबाड़ी काटने के दौरान विस्फोट की घटना हुई है। इस विस्फोट में तीन बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में दो बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं, जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है।
ग्रामीणों के अनुसार मनातू थाना क्षेत्र के रहेया नौडीहा में छोटू नामक व्यक्ति कबाड़ी का कारोबार करता था। रविवार को कबाड़ी समेटकर अपनी दुकान में एक स्क्रैप को काट रहा था, इसी क्रम में यह विस्फोट की घटना हुई है।