रंका : राजद प्रत्याशी ममता भुइँया के समर्थन में जेएमएम और राजद के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मोटरसाईकिल जुलुस निकाली। यह जुलसु रंका प्रखंड के टिमन बाजार से बहाहारा पंचायत तक निकाली गई। मामले की जानकारी होने पर डीसी ने बीडीओ को जाँच का आदेश दिया।
जांचोपरांत इस मामले में रंका बीडीओ देवानंद राम ने जुलूस के नेतृत्व कर्ता जेएमएम नेता छोटू सिंह खरवार समेत 15-20 अन्य लोगों पर रंका थाना में आदर्श आचार संहिता उल्लघंन मामले में केस दर्ज कराया है।