रमना : शनिवार की रात्रि सिलीदाग पंचायत के वार्ड ग्यारह के वार्ड सदस्य प्रदीप कुमार जहरीले सांप के काटने से मुर्छित हो गए। उनके परिजनों ने तत्काल उन्हें सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती कराया।
जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार प्रदीप शाम में महादेव मोड़ स्थित महादेव किराना दुकान पर उपस्थित लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी क्रम में विषैला सांप उनके दाहिने पैर के ऊंगली के पास काट दिया।