मझिआंव : लोकसभा सभा चुनाव को लेकर 13 मई को मतदान को लेकर अंचल स्तरीय पदाधिकारी के द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर विधि व्यवस्था कर ली गई है।
बताते चलें कि लोकसभा चुनाव में मझिआंव अंचल क्षेत्र से 56,873, बरडीहा अंचल क्षेत्र से 29,121 एवं कांडी प्रखंड क्षेत्र से 83,190 मतदाता हैं। तीनों आंचल मिलकर कुल 1,69,184 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे।
इस संबंध में पूछे जाने पर मझिआंव सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी शंभू राम ने जानकारी देते हुए कहा कि मझिआंव अंचल क्षेत्र के सभी मॉडल बूथ है। सभी बूथों पर सीसीटीवी लगाई गई है। और 7 इजर बनाए गए हैं। मतदान कर्मियों को मूलभूत सुविधाएं व्यवस्था कर दी गई है। इसके साथ बीएलओ हेल्प डेस्क, चिकित्सा सुविधा, धूम्रपान निषेध, मतदान कैसे करें एवं बुध का सामान्य की पोस्टर की व्यवस्था कर दी गई है।
साथ ही उन्होंने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सीओ के द्वारा संयुक्त रूप से सभी मतदान केंद्रों को सजाने के लिए बैलून एवं झालर भी उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों के सहिया को दो बाल्टी, दो मग भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को कोई असुविधा ना हो जिसके लिए सारी विधि व्यवस्था कर ली गई है।
साथ ही सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह सीओ शंभू राम एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश भगत ने क्षेत्र के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि 13 मई को ज्यादा से ज्यादा घर से निकल कर मतदान करें। इस लोकतंत्र के महापर्व में अपने देश को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करें।और सबसे पहले अपने अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान करें। साथ ही कहा की किसी प्रकार की कोई असुविधा होने पर तुरंत जानकारी दे सकते हैं। पहले मतदान फिर जलपान।