whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27283236
Loading...


12 मई की खबरें : सदर अस्पताल गढ़वा से

location_on गढ़वा access_time 12-May-24, 05:39 PM visibility 674
Share



12 मई की खबरें : सदर अस्पताल गढ़वा से


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : चिनियां थाना क्षेत्र के मसरा गांव निवासी स्वर्गीय गोपीचंद साव का पुत्र वीरेंद्र साव मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना के संबंध में बताया गया कि वीरेंद्र साव को मसरा मोड़ के पास होटल है इस होटल का सामान लेने के लिए मोटरसाइकिल से बाजार गया हुआ था। वापस लौट के दौरान मसरा गांव में ही उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे घायल अवस्था में उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। 👉 नगर ऊंटरी थाना क्षेत्र के जमुना गांव निवासी सूर्य देव राम की पत्नी निशा देवी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक नें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि निशा देवी की गौतमी का बेटे का शनिवार की रात्रि तिलक उत्सव था। इसमें निशा के पति सूरज देव राम डीजे पर गांव के अन्य लोगों के साथ डांस कर रहा था। इसी बात को लेकर निशा देवी तथा उसके पति के बीच आपस में विवाद हो गया। इसके बाद निशा देवी ने आक्रोशित होकर कीटनाशक खा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे नगर ऊंटरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
👉गढ़वा थाना क्षेत्र के नाहर चौक निवासी रौशन दुबे नामक व्यक्ति ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि आपसी किसी बात को लेकर रौशन दुबे तथा उसकी पत्नी के बीच आपस में नोक-झोंक हो गया था। इसी बात से आक्रोशित होकर उसने सल्फास खा लिया घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल लाया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play