whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27283135
Loading...


मतदान कर्मियों को मतदान केंद्रों पर किया गया रवाना

location_on गढ़वा access_time 12-May-24, 04:12 PM visibility 706
Share



मतदान कर्मियों को मतदान केंद्रों पर किया गया रवाना
मतदान केंद्रों पर रवाना होते मतदान कर्मी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



सभी मतदान कर्मियों को मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक सामग्रियों के साथ मतदान केंद्रों पर किया गया रवाना डिस्पैच सेंटर पर मतदान कर्मियों की सुविधा हेतु अधिष्ठापित किये गयें विभिन्न स्टॉल जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मतदान कर्मियों को प्रस्थान करने से पूर्व दिए गए आवश्यक निदेश डिस्पैच सेंटर पर संपूर्ण प्रक्रियाओं का सामान्य प्रेक्षक द्वारा लिया गया जायजा गढ़वा : 13 मई 2024 को गढ़वा जिला अंतर्गत लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने को लेकर 80- गढ़वा एवं 81- भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने हेतु एसएसजेएस नामधारी कॉलेज गढ़वा में बने डिस्पैच सेंटर से सभी आवश्यक सामग्रियों के साथ सभी मतदान पदाधिकारी (पीठासीन, प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय मतदान पदाधिकारी एवं तृतीय मतदान पदाधिकारी), सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया।
सभी डिस्पैच संबंधी प्रक्रिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय की उपस्थित एवं देख-रेख में निर्वाचन आयोग के एसओपी का अनुपालन करते हुए पोलिंग पार्टी डिस्पैच प्रक्रिया को सम्पन्न कराया गया। पार्टी मिलान करते हुए सभी मतदान कर्मियों को मतदान के लिए ईवीएम वीवीपीएटी समेत अन्य सभी आवश्यक सामग्री मुहैया कराई गई एवं वाहन के माध्यम से सभी को निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए भेजा गया। मतदान कर्मियों की सुविधा हेतु डिस्पैच सेंटर पर विभिन्न काउंटर अधिष्ठापित किए गए थें, जिनमें कार्मिक कोषांग फैसिलिटेशन सेंटर, हेल्पडेस्क, मेटेरियल कोषांग, ईवीएम कोषांग, चिकित्सा दल आदि।
एसएसजेएस नामधारी कॉलेज में बनाये गये डिस्पैच सेंटर का एवं सभी मतदान कर्मियों को डिस्पैच करने आदि संबंधी कार्यों का सामान्य प्रेक्षक रेम्या मोहन मुददत द्वारा भी जायजा लिया गया। उल्लेखनीय है कि दिनांक 13 मई 2024 को गढ़वा जिला अंतर्गत मतदान संपन्न कराया जाना है, जिसकी सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। गढ़वा- 80 एवं भवनाथपुर- 81 को लेकर एसएसजेएस नामधारी कॉलेज गढ़वा में बने डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मियों को अपने निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना करने से पूर्व जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने जॉइंट ब्रीफिंग किया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी से मतदान प्रक्रिया को निर्वाचन आयोग के निहित निदेशों के अंतर्गत पूर्ण सतर्कता व सावधानी से सम्पन्न कराने की बात कही।
साथ ही सभी को अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों में ही ठहरने की बात कही। ज्ञातव्य है कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए पूरे पलामू संसदीय क्षेत्र- 13 के लिए रिसीविंग सेंटर जीएलए कॉलेज, मेदिनीनगर, पलामू में बनाया गया है। मतदान समाप्ति के पश्चात ईवीएम उक्त रिसीविंग सेंटर में जमा कराने को लेकर निदेशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा भी सभी सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को अपने गंतव्य स्थल मतदान केंद्रों पर अपने-अपने पोलिंग पार्टी के साथ जाकर पूरी सतर्कता से कार्य करने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। 13 मई 2024 को मतदान कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री जमुआर, पुलिस अधीक्षक श्री पांडेय एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा सभी मतदान पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं दी गई।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play