धुरकी : धुरकी प्रखंड के खुटिया पंचायत सचिवालय स्थित पैक्स केंद्र मे किसानों के बीच खाद का वितरण प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी अंबुज कुमार व भारतीय किसान संघ के प्रखंड अध्यक्ष दामोदर जायसवाल, पैक्स अध्यक्ष इसराइल खान ने सामूहिक रूप से किसानों के बीच युरिया खाद्य को सरकारी दर पर किसानो के बीच किया गया।
इस दौरान कृषि पदाधिकारी अंबुज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की धुरकी प्रखंड के तीन पैक्स केंद्र पर सरकार द्वारा निर्धारित दर पर युरिया खाद को उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने कहा की धुरकी प्रखंड मे इसकी शुरुआत खुटिया पैक्स से कर दिया गया है, वहीं शेष पैक्स केंद्र धुरकी व व्यापार मंडल से भी किसानों के बीच सरकारी दर पर खाद वितरण किया जाएगा।
पैक्स अध्यक्ष इसराइल खान ने बताया की किसानों को अब युरिया खाद के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा सरकारी दर पर किसानों को पैक्स केंद्र से खाद दिया जाएगा।