whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27281107
Loading...


11 मई की खबरें ; सदर अस्पताल से

location_on गढ़वा access_time 11-May-24, 06:51 PM visibility 665
Share



11 मई की खबरें ; सदर अस्पताल से


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के उचरी मोहल्ला निवासी नसरुद्दीन अंसारी का पुत्र उस्मान अंसारी को साढ़ ने मार कर घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि उस्मान अंसारी गढ़वा बाजार समिति में चाय पीने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान दो साढ़ आपस में लड़ रहा था। उस्मान अंसारी चाय पीकर वापस अपने घर की ओर लौट रहा था, इसी दौरान उसमें से एक साढ़ उसके ऊपर ही कूद गया। इससे उसका पैर बुरी तरह से फैक्चर हो गया। घटना के बाद मोहल्ला के लोगों ने उसे घायल अवस्था में उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। 👉कांडी थाना क्षेत्र के जतरो गांव निवासी अच्छेवर राम का पुत्र विनय राम शनिवार की सुबह मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया।
उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि विनय राम अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर कवल दाग गांव गया हुआ था। वहां से कोलूवा मझिगामा गांव एक तिलक उत्सव में गया हुआ था। वापस सुबह मोटरसाइकिल से अपने घर लौटने के क्रम में भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बत्तो गांव के पास अचानक उसके मोटरसाइकिल पर एक गाय कूद गया। इससे उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसके परिजनों को मोबाइल से घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर उसे घायल अवस्था में उठाकर भवनाथपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
👉गढ़वा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव निवासी नजरुद्दीन अंसारी की पत्नी तबस्सुम खातून ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि आपसे किसी बात को लेकर तबस्सुम खातून ने कीटनाशक खा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play