whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27279502
Loading...


त्वरित टिप्पणी ; गिरिनाथ की गैर मौजूदगी और राजद की सभा

location_on गढ़वा access_time 11-May-24, 07:30 AM visibility 713
Share



त्वरित टिप्पणी ; गिरिनाथ की गैर मौजूदगी और राजद की सभा


नूतन टीवी check_circle
संपादकीय टीम



गढ़वा : शुक्रवार को रंका में राजद की सभा काफी हद तक सफल कही जा सकती है। तेज गर्मी के बावज़ूद लोगों की बढियां उपस्थिति से तेजस्वी और मिथिलेश दोनों उत्साहित दिखे। यूं तो रंका से लालू प्रसाद और राजद का लगाव रहा है। हर चुनाव के दौरान लालू स्वयं रंका का कार्यक्रम तय कराते थे और संबोधन के दौरान स्व. गोपीनाथ सिंह से अपने संबंध की चर्चा करते। पर पिछले आम चुनाव के क्रम में गिरिनाथ सिंह ने अन्नपूर्णा देवी और जनार्दन पासवान के साथ अचानक लालू का साथ छोड़ भाजपा का झंडा उठा लिया। बदलते घटनाक्रम में गिरिनाथ को भाजपा में स्वीकार्यता नहीं मिल सकी और उनकी अथक प्रयास और इच्छा के बावजूद न ही पार्टी ने चतरा से पार्लियामेंट का या न ही गढवा से असेंबली का सिंबल दिया।
पांच साल तक एकतरफा प्यार जताते-जताते, हारे हुए प्रेमी की तरह उन्हें फिर अपने पुराने घर में ही उम्मीद दिखा। पुराने साथियों से मिले और मन में सुप्रीमो से पुराने संबंध के दम पर दिल्ली दरबार पहुंचने की उम्मीद को पंख लगे। लेकिन इन पांच साल में राजद के सुल्तान और निजाम भी बदल गये। गिरिनाथ को गर्मजोशी की जगह काफी ठंढे तौर पर इंट्री तो मिला लेकिन चतरा पार्लियामेंट्री सीट का टिकट नहीं। तकनीकि तौर पर अभी वे राजद के सदस्य हैं लेकिन चुनावी गतिविधियों से एकदम दूर। रंका पैलेस उनका पैतृक घर है और आज रंका में राजद के नंबर 2 के नेता के कार्यक्रम में उनकी अनुपस्थिति और कोई चर्चा भी नहीं होना काफी सवाल छोडता है। आज की सभा में उपस्थित लोगों की भीड से मंत्री मिथिलेश गदगद हैं।
बडी संख्या में जुटे नेता और कार्यकर्ताओं को मंत्री मिथिलेश अपने खेमें में ले आने में सफल हुए हैं। पर मंच पर मौजूद गिरिनाथ सिंह के परिजन आधे से ज्यादा भीड़ को अपने कैंप का मान कर आत्ममुग्ध ही रहे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play