whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27279062
Loading...


गढ़वा प्रखंड के 100 से अधिक लोग भाजपा छोड़कर झामुमो में शामिल

location_on गढ़वा access_time 10-May-24, 06:57 PM visibility 699
Share



गढ़वा प्रखंड के 100 से अधिक लोग भाजपा छोड़कर झामुमो में शामिल
माला पहनाकर पार्टी में शामिल कराते मंत्री मिथिलेश ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



झामुमो ही राज्य की हितैसी पार्टी है : मंत्री मिथिलेश गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के दुबे मरहटिया, अचला आदि पंचायतों से 100 से अधिक लोगों ने भाजपा छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभी को पार्टी का पट्टा एवं माला पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि सभी लोग लंबे समय से भाजपा में रहकर काफी ठगा हुआ महसूस कर रहे थे। अब सभी माटी की पार्टी झामुमो में शामिल हो गये हैं। गढ़वा सहित पूरे राज्य में हो रहे विकास कार्यां से प्रभावित होकर सभी ने झामुमो को ही राज्य एवं जनता को हितैशी समझा। श्री ठाकुर ने कहा कि झामुमो ऐसी पार्टी है जो कहती है वो करती है।
उन्होंने 2019 के विधासभा चुनाव से पूर्व यहां के लोगों से गढ़वा को विकसित करने का वादा किया था। आज गढ़वा झारखंड का नंबर वन विधानसभा क्षेत्र बन गया है। आने वाले समय में गढ़वा और भी बेहतर बनेगा। उन्होंने शामिल हुए सभी लोगों से क्षेत्र में जाकर राज्य सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराने की बात कही। साथ ही मंत्री ने कहा कि सभी लोग मिलकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ममता भुईयां को जीत दिलायें। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से गोकुल दुबे, विकास कुमार, संदीप चौधरी, धमेंद्र पासवान, अजीत कुमार, मुंद्रिका राम, तिरसार मियां, अनवर अंसारी, रफीक अंसारी, ब्रह्म राम, अमरेश उरांव, सुरेश उरांव, युसूफ, रोहित चौधरी, छोटू पासवान, अनुज दास, विकास कुमार, मुकेश भारती, चंदन रवि, महिला मोर्चा से वार्ड सदस्य कलावती देवी, लालती देवी, पुनिता देवी, रजमतिया देवी, प्रमिला देवी, मनती देवी, कबुतरी देवी, अचला से सतेंद्र कुमार यादव, अजय पाल, शिवनाथ चौधरी, राजेंद्र यादव, विनोद शर्मा, धर्मेंद्र ठाकुर आदि का नाम शामिल है।
मौके पर मुख्य रूप से केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, दिलीप गुप्ता, फुजैल अहमद, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे आदि लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play