whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27278679
Loading...


कांग्रेस की योजनाओं का नाम बदलना ही भाजपा की 10 वर्षों की है उपलब्धि : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 10-May-24, 06:44 PM visibility 672
Share



कांग्रेस की योजनाओं का नाम बदलना ही भाजपा की 10 वर्षों की है उपलब्धि : मंत्री मिथिलेश
संबोधित करते मिथिलेश ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



मंत्री ने मेराल व डंडा के विभिन्न पंचायतों में चलाया सघन जनसंपर्क अभियान गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने शुक्रवार को डंडा एवं मेराल प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में डोर टू डोर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान मंत्री श्री ठाकुर ने पलामू लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ममता भुईयां को भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की। इस दौरान मंत्री ने मेराल प्रखंड के ओखरगाड़ा पश्चिमी पंचायत में ओखरगाड़ा देवी धाम के समीप, ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत में परसही सहिजना टोला, खोरीडीह पंचायत के छपरवार गांव, चेचरिया पंचायत के बोकेया में दुर्गा मंडप के समीप तथा डंडा प्रखंड के भिखही पंचायत में भिखही दुर्गा मंडप के समीप, छपरदगा पंचायत में महुराम टोला स्थित चबूतरा के समीप तथा डंडा पंचायत के डंडा दुर्गा मंडप के समीप आयोजित सभा को संबोधित किया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि भाजपा सिर्फ हिंदू-मुस्लिम एवं जात पात की बात करती है। कभी भी प्रधानमंत्री सहित भाजपा के लोग पिछले 10 वर्षों के कार्यां की बात नहीं करते हैं। भाजपा के शासन काल में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है। कांग्रेस के शासन काल से चल रही जनोपयोगी योजनाओं का भाजपा ने सिर्फ नाम बदल दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कहती है कि जनता को उन्होंने राशन दिया। सच्चाई यह है कि राशन भाजपा ने नहीं दिया बल्कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम एक रूपये में मुफ्त अनाज देने की योजना कांग्रेस ने वर्ष 2013 में लागू किया था। कांग्रेस के शासन काल में जनता को इंदिरा आवास मिलता था। परंतु भाजपा ने उसका नाम बदलकर प्रधानमंत्री आवास कर दिया।
यहां तक कि यह आवास योजना झारखंड को दिया भी नहीं गया। राज्य सरकार ने केंद्र से आवास की राशि दिलाने का काफी प्रयास किया। परंतु आवास के लिए झारखंड को एक रूपये भी नहीं दिया गया। अंततः राज्य सरकार ने राज्य के गरीबों के लिए अपने पैसे से अबुआ आवास योजना शुरू किया। मंत्री ने कहा कि भाजपा को सबक सिखाने का समय आ गया है। सभी लोग इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखायें एवं महागठबंधन को जीत दिलायें। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, दिलीप गुप्ता, दशरथ प्रसाद सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play