whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27278232
Loading...


जब तक प्रधानमंत्री मोदी हैं, तब तक संविधान को खतरा नहीं, विपक्ष को कुर्सी का खतरा है : बीडी राम

location_on गढ़वा access_time 10-May-24, 06:34 PM visibility 662
Share



जब तक प्रधानमंत्री मोदी हैं, तब तक संविधान को खतरा नहीं, विपक्ष को कुर्सी का खतरा है : बीडी राम
पथ सभा को संबोधित करते भाजपा प्रत्याशी बीडी राम


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा नगर मंडल गढ़वा के द्वारा मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप की अध्यक्षता में टंडवा माली मुहल्ला गढवा में ओम श्री गणेश सुदामा धर्मशाला में पथ सभा का आयोजन किया गया। जिमसें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा पलामू प्रत्याशी विष्णुदयाल राम एवं पूर्व विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी उपस्थित थे। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बिडी राम ने कहा प्रधानमंत्री ने सभी को पक्का का मकान दिया। सभी के घर-घर में पानी दिया।बिना जाति और धर्म पूछे सबको उज्जवला गैस का कनेक्शन दिया। सबके खाते में किसान निधि का पैसा दिया। सबको वृद्धा पेंशन दिया। आयुष्मान भारत का लाभ दिया, लेकिन आज विपक्ष वाले कहते हैं कि संविधान का खतरा है, कहना चाहता हूं कि देश में संविधान सुरक्षित है और जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, तब तक संविधान को खतरा नहीं विपक्ष को खतरा है कुर्सी का।
विपक्ष के पास कोई विजन नहीं है, विपक्ष के पास कोई उम्मीदवार नहीं है। विपक्ष के पास कोई नीति नहीं है। उनका कोई धर्म नहीं है। आज देश जब विश्व के विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा हो गया है, तब इनको संविधान की बात करते हैं। 70 साल तक जब भारत में कांग्रेस की सरकार थी, तब संविधान को खतरा नहीं था। आज इनको संविधान खतरे में नजर आ रहा है, यह सब घड़ियाली आंसू बहाना है। हम सबको मिलकर 13 मई को सबसे पहले मतदान करना है। सतेंद्रनाथ तिवारी ने कहा की नगर मंडल का एक-एक वोट भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए बी डी राम को देना है। हम ने संकल्प लिया है और आज इस सभा में हम सब दोनों हाथ ऊपर उठाकर यह संकल्प लेते हैं कि हम सब अपना एक-एक कीमती वोट बीडी राम जी को देंगे।
मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि देश सुरक्षित है और देश विकास के रास्ते पर कदम बढ़ा चुका है। हम सब उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चट्टानी एकता का परिचय देते हुए मोदी जी के पद पर चलने के लिए मजबूत है और आज 70 साल बाद भारत को एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला। जिसने पूरे विश्व में अपनी बातों को मजबूती के साथ रखा है। आज यही कारण है कि पाकिस्तान विश्व के नक्शे पर अलग-थलग हो गया है। सारा विश्व भारत की जय- जयकार कर रहा है। ऐसा प्रधानमंत्री भाग्यशाली लोगों को मिलता है। हमको उनके हाथों को मजबूत करने के लिए एक-एक वोट को एक-एक वोट के महत्व को समझते हुए हर घर में जाकर सभी को मोदी जी के किए गए बातों को रखना है और उनको यह बताना है कि आज देश मोदी जी के हाथों में सुरक्षित है, कहीं कुछ नहीं है और हम सबको सबसे पहले 13 में को मतदान करना है।
उसके बाद ही जलपान करना है। उपस्थित लोग कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री यशवंत मिश्रा द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन चंदन जयसवाल के द्वारा किया गया। मौक़े पर उपस्थित सांसद प्रतिनिधि प्रमोद जयसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी, लखन गुप्ता, रिंकू तिवारी, उज्ज्वला चौबे, दीपक तिवारी, अंकित सोनी, राजू सोनी, गोरखपुर साहब, महावीर केसरी, उदय मेहता सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play