whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27278179
Loading...


केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो प्रति वर्ष एक करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार : तेजस्वी यादव

location_on रंका access_time 10-May-24, 06:12 PM visibility 669
Share



केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो प्रति वर्ष एक करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार : तेजस्वी यादव
मंचासीन तेजस्वी यादव, मिथिलेश ठाकुर व अन्य


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



भाजपा पूंजी-पतियों का पोषक और गरीबों का शोषक है : मिथिलेश ठाकुर रंका/ गढ़वा : रंका उच्च विद्यालय के मैदान में शुक्रवार को चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान इंडिया गठबंधन के नेताओं ने पलामू लोकसभा क्षेत्र के गठबंधन प्रत्याशी ममता भुईयां को उनके चुनाव चिन्ह लालटेन छाप पर वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। मौके पर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र में यदि इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो प्रत्येक वर्ष एक करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। साथ ही प्रत्येक गरीब महिला को एक लाख रूपये सलाना देकर सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में उनके तीन वर्षों के शासन काल में पांच लाख लोगों को रोजगार दिया गया।
उनके इसी कार्यों से घबराकर भाजपा ने बिहार में चाचा को ही तोड़कर गठबंधन की सरकार को गिरा दिया। श्री यादव ने कहा कि भाजपा 400 पार सीटें जीत कर संविधान को खत्म करना चाहती है। जनता अब जाग चुकी है। यह मनसूबा कुछ काम नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र में सरकार बदलने का समय आ गया है। श्री यादव ने कहा कि 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी ने गढ़वा - पलामू को कुछ नहीं दिया। यहां गरीबी, बेरोजगारी, पलायन नहीं रुकी और न ही सिंचाई की व्यवस्था और न कारखाना ही खुली। अब हिसाब मांगने का समय आ गया है। आम जनता हिसाब ले। कहा कि झारखंड में भी मोदी जी गठबंधन की सरकार को गिराने की कोशिश कर रहे थे। श्री यादव ने कहा कि बिहार में भाजपा का सफाया हो चुका है।
अब झारखंड की बारी है। उपस्थित जनसमूह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि हमें सिर्फ सांसद नहीं चुनना है बल्कि संविधान बचाना है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि भाजपा पूंजिपतियों का पोषक और गरीबों का शोषक है। वे लोकतंत्र को समाप्त करने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह की बात नहीं मानी तो जेल में डाल दिया गया। जनता इसका करारा जवाब देगी। वीआईपी पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी ने कहा कि भाजपा के पीछे आरएसएस है, जो हमारे हाथ से छुए हुए पानी नहीं पीते हैं। नफरत फैलाते हैं। क्या हमें ऐसी सरकार चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी झुठ बोलते हैं।
किसानों की आय दुगना करने की वादे किये थे, लेकिन आज कहीं कुछ नहीं हुआ। कहा कि भाजपा 400 सीटें लाकर आरक्षण खत्म करना चाहती है। भाजपा पैसों पर घमंड करती है। हम सभी को मिलकर पैसे की घमंड को तोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन भाजपा से मजबूती से लड़ाई लड़े। विरोध करने पर जेल में डाल दिया गया। प्रत्याशी ममता भुईयां ने कहा कि बीडी राम ने 10 वर्षों में पलामू की किसी भी समस्या को दिल्ली तक नहीं पहुंचाया। उन्होंने कहा कि पलामू की जनता एक बार उन्हें विकास करने का मौका दे। वे पलामू का विकास कर के दिखाएंगी। साथ ही सपा के रंजन यादव, गोड्डा के पूर्व विधायक संजय यादव, माले नेत्री सुशमा मेहता आदि ने भी विचार व्यक्त किया। मौके पर मुख्य रूप से वीआईपी पार्टी के मंदीप मल्लाह, राजद जिलाध्यक्ष सुरज कुमार सिंह, झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी, डॉ यासीन अंसारी, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, जिप अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, अनिल कुमार, शत्रुघ्न चंद्रवंशी, देवेंद्रनाथ तिवारी, आशीष कुमार गुप्ता, रौशन पाठक, धर्मेंद्र कुमार पाठक, मो. अलीम, मो. इसराफिल, शाह मोहम्मद खान, मुमताज अली रंगसाज, विजय चंद्रवंशी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play