गढ़वा : रंका थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में विश्वनाथ सिंह का पुत्र नंदू सिंह, स्वर्गीय लखन सिंह का पुत्र दशरथ सिंह, जिम्मेदार सिंह का पुत्र राजकेश्वर सिंह एवं सूबेदार सिंह का पुत्र इंद्रजीत सिंह के नाम शामिल हैं। इनमें नंदू सिंह व दशरथ सिंह को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना के संबंध में दशरथ सिंह ने आरोप लगाया है कि नंदू सिंह अपना घर के बगल स्थित खेत में प्याज आदि का खेती किया था, इसके बाद छोटू सिंह ने अपना भूमि बताकर उसेके खेत में लगे प्याज आदि फसलों को अपने घर के सदस्य के साथ खेत से कोड़ कर ले जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने के बाद नंदू सिंह की मां वहां पहुंचकर उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना।
इसके बाद गांव के कुछ लोगों को इस बात की जानकारी दी। गांव के लोगों ने भी नंदू सिंह के साथ खेत में पहुंचकर छोटू सिंह को समझाने का प्रयास किया तो नंदू सिंह को उक्त लोग मारपीट करने लगा।
इस घटना को देखकर दशरथ सिंह, राजकेश्वर सिंह, इंद्रजीत सिंह आदि उसे बीच बचाव करने गए तो उसे भी छोटू सिंह, इंद्रदेव सिंह, नंदकुमार सिंह, राजेश सिंह, शंकर सिंह, मनोहर सिंह आदि ने मिलकर इट, पत्थर, लाठी से घायल कर दिया।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने चारों घायलों को रांकि स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
समाचार प्रकाशित किए जाने तक दूसरे पक्ष के लोग गढ़वा सदर अस्पताल नहीं पहुंच पाए थे।