whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27277222
Loading...


हुसैनाबाद में तेजस्वी ने भाजपा हटाओ नौकरी पाओ की नारे के साथ जनसभा को किया संबोधित

location_on हुसैनाबाद access_time 10-May-24, 02:56 PM visibility 663
Share



हुसैनाबाद में तेजस्वी ने भाजपा हटाओ नौकरी पाओ की नारे के साथ जनसभा को किया संबोधित
मंचासीन राजद के तेजस्वी यादव व वीआईपी पार्टी के मुखिया मुकेश साहनी


हुसैनाबाद check_circle
संवाददाता



हुसैनाबाद/पलामू : जिले के हुसैनाबाद कर्पूरी मैदान में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह राजद के तेजस्वी यादव व वीआईपी पार्टी के मुखिया मुकेश साहनी पलामू जिला के हुसैनाबाद पहुंचे। अनुमंडल स्थित कर्पूरी मैदान में जनसभा को संबोधित किया, जिसमें पलामू लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन से राजद प्रत्याशी ममता भुईयां के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की। अपने संबोधन में तेजस्वी यादव ने "भाजपा हटाओ नौकरी पाओ" की नारा देते हुए कहा कि भाजपा दस वर्षों के शासनकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झूठ के सहारे राज किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके द्वारा किए गए कोई भी वादा आज तक पूरा नहीं किया गया है। नरेंद्र मोदी ने 2014 में गरीबी बेरोजगारी के मुद्दे पर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाये, पर उन्होंने एक भी अपना वादा पूरा नहीं किया इस दौरान उनका एकमात्र मकसद हिंदू मुस्लिम कर देश का सत्ता में राज करना रह गया है।
तेजस्वी यादव ने लोगों को भरोसा दिया कि केंद्र में सरकार बनने के बाद गरीब घर की बेटियों को प्रतिवर्ष एक लाख रुपये और गैस सिलेंडर ₹500 में मिलेगा। वहीं उन्होंने कहा कि बिहार में 17 महीना में 5 लाख युवाओं को नौकरियां दिया गया है। महागठबंधन की सरकार बनी तो प्रतिवर्ष देश में 1 करोड लोगों को नए रोजगार के अवसर पैदा कर, सरकारी नौकरी दिए जाएंगे।गरीब परिवार को 5 किलो की जगह पर 10 किलो राशन देगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में जो भी उनके विरोध में बोले उसे वह सीबीआई और इडी से डराने का कोशिश करते हैं। झूठे मुकदमे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया गया।
तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जोड़-तोड़ कर लोगों को सत्ता से हटाने का यह प्रयास इस बार कार्य नहीं करेगा। अबकी बार इंडिया गठबंधन की सरकार को बनेगी। बिहार के पूर्व मंत्री व विआईपी के मुकेश साहनी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सिर्फ खरीद फरोख्त में विश्वास रखते हैं। इस बार लोगों ने मन बना लिया है कि वे नरेंद्र मोदी की सरकार को सता से हटा देंगे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play