whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27276447
Loading...


रंका के 50 अधिक लोगों ने थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा access_time 09-May-24, 07:27 PM visibility 666
Share



रंका के 50 अधिक लोगों ने थामा झामुमो का दामन
पार्टी में शामिल हुए लोगों के साथ मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के विकास कार्यों से प्रभावित होकर रंका प्रखंड के 50 से अधिक लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। मंत्री श्री ठाकुर ने अपने गढ़वा स्थित आवास पर सभी को सदस्यता रसीद प्रदान कर, माला एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से राज कुमार साव, नूर हसन अंसारी सहित सुचिता कुमारी, बुधनी देवी, यशपति देवी, जासमती देवी, भगमानी देवी, फुलबासी देवी, कमली देवी, कौशल्या कुंवर, प्रतिमा देवी, मंतोरा देवी, फगुनी देवी, सीतामनी देवी, सुनीता देवी, शांति देवी, सोनिया देवी, बबीता देवी, नीलम कुमारी, अनिता देवी, दीपक कुमार सिंह, राजेश यादव, जितेंद्र सिंह, ललसु सिंह, तेजू सिंह आदि का नाम शामिल है।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि झामुमो ही एक मात्र माटी की पार्टी है। आज गढ़वा सहित पूरे राज्य में झामुमो के नेतृत्व में हुए बेहतर विकास कार्य की वजह से पूरे राज्य की जनता का रूख झामुमो की ओर है। राज्य गठन के बाद पहली बार झारखंड में जनसरोकार एवं झारखंड वासियों के हित की सरकार बनी है। पूरे राज्य में हर क्षेत्र में एवं सभी वर्गो के लोगों गरीब, किसान, मजदूर, विद्यार्थी, बुजुर्ग, युवा, छात्राएं आदि सभी के लिए सरकार ने बेहतर कार्य की है। मंत्री ने कहा कि पार्टी में नए लोगों को शामिल होने से पार्टी और मजबूत हो रही है। दिन-प्रतिदिन झामुमो परिवार बढ़ रहा है। इसका लाभ क्षेत्र की जनता को निश्चित रूप से मिलेगा। पार्टी में शामिल हुए सभी लोग अपने अपने क्षेत्र में प्रत्येक घरों में पहुंचकर झारखंड सरकार की उपलब्धियों को बतायें।
सभी लोग मिलकर महागठबंधन प्रत्याशी ममता भुईयां की जीत सुनिश्चित करें। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो युवा प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार सोनी, युवा प्रखंड उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष मालती देवी, संजय सिन्हा, धीरज कुमार, सोनदाग पंचायत के महिला मोर्चा के पंचायत अध्यक्ष सुचिता देवी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play