whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27275840
Loading...


शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के लिए डीसी-एसपी द्वारा रन फॉर वोट कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा access_time 09-May-24, 07:19 PM visibility 673
Share



शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के लिए डीसी-एसपी द्वारा रन फॉर वोट कार्यक्रम आयोजित


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में गढ़वा जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने एवं शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर गुरुवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत समाहरणालय गढ़वा परिसर से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे के नेतृत्व में "रन फॉर वोट" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। "रन फॉर वोट" कार्यक्रम समाहरणालय परिसर से प्रारंभ हुआ और चिनिया मोड़ होते हुए रंका मोड़ में जाकर समाप्त हुआ। "रन फॉर वोट" कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक संग सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी कर्मी, सभी पुलिस विभाग के जवान, स्कूली बच्चें, डिस्ट्रिक्ट स्वीप आइकन एवं काफी संख्या में जिला वासियों ने भाग लिया।
मतदाता जागरूकता के नारे के उद्घोषणा के साथ दौड़ लगाकर सभी ने मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। वहीं रंका मोड़ पहुंचने के पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त द्वारा लोगों को संबोधित भी किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले के हर क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है अभियान के माध्यम से हमारा उद्देश्य है कि 13 में 2024 को पलामू लोकसभा क्षेत्र में होने वाले मतदान के दिन आप सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे के बीच अपने घरों से बाहर निकल कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। साथ हीं उन्होंने आमजनों से भी अपील किया कि आप अपने स्तर से अन्य मतदातओं को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करें।
पुलिस अधीक्षक द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में जिले के मतदाता निर्भीक होकर भय मुक्त महौल में नैतिक मतदान करें।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play