whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27275757
Loading...


भाजपा को जनता एवं देश से नहीं सिर्फ सत्ता से प्रेम है : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 09-May-24, 07:14 PM visibility 671
Share



भाजपा को जनता एवं देश से नहीं सिर्फ सत्ता से प्रेम है : मंत्री मिथिलेश
जनसभा को संबोधित करते मंत्री मिथिलेश ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



मंत्री ने किया गढ़वा के सभी 22 पंचायतां में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान महागठबंधन प्रत्याशी ममता भुईयां को जीताने की अपील गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गुरूवार को गढ़वा प्रखंड के सभी 22 पंचायतों का तूफानी दौरा कर डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। मंत्री ने गढ़वा प्रखंड के कल्याणपुर में ईदगाह के समीप, कोरवाडीह में ओलायत मोड़ पर, चिरौंजिया में ब्रह्म स्थान के समीप, छतरपुर पंचायत के बगीचा में, नवादा के दुर्गा मंडप के मैदान में, जाटा में देवी धाम के समीप, अचला में पंचायत भवन के समीप बगीचा में, महुलिया में भदुआ मोड़ पर, बीरबंधा में पईन के समीप, ओबरा में देवी धाम के समीप, परिहारा में देवी मंदिर के मैदान में, दुबे मरहटिया पंचायत में बरवाही टोला चौक के समीप, तिलदाग में पिपल के समीप, करूआकला पंचायत में करूआखूर्द के रवाना मोड़ के समीप, रंका बौलिया में लेवाड़ टोला, पिपरा में पंचायत के ग्राम बाना में, मधेया स्थित बगीचा में, उड़सुगी में तीन मुहान के समीप, फरठिया में फरठिया मोड़ के समीप, बेलचंपा में रविदास मैदान के समीप, प्रतापपुर में स्कूल के समीप तथा संग्रहेखूर्द पंचायत में पंचायत भवन के समीप आयोजित जन संपर्क अभियान के तहत लोगों से महागठबंधन प्रत्याशी ममता भुईयां को भारी मतों से जीताने की अपील की।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि सभी लोग लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन प्रत्याशी ममता भुईयां के पक्ष में मतदान कर उन्हें भारी मतों से जीताकर लोकसभा में भेजें। ममता भुईयां गरीबों, दलितों, पिछड़ों, शोषितों एवं वंचितों की आवाज हैं। उनकी जीत से पलामू की आवाज दिल्ली तक गूंजेगी। उन्होंने कहा कि देश एवं देशवासियो की रक्षा के लिए केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाना जरूरी है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि भाजपा जनता को गुमराह कर जात, पात एवं धर्म के नाम पर आपस में बांटकर सत्ता पर काबिज रहना चाहती है। भाजपा को जनता एवं देश से नहीं सिर्फ सत्ता से प्रेम है। पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने देश एवं संविधान का तहस नहस कर दिया है।
यदि इस बार फिर भाजपा की सरकार बन गई तो जनता को आने वाले समय में वोट देने के अधिकार से वंचित रहना पड़ेगा। भाजपा अधिक से अधिक सीट जीतकर संविधान को पूरी तरह से बदल देना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने पिछले 10 वर्षां में जनहित का कोई भी कार्य नहीं किया। उनका सिर्फ एक ही मकसद है विपक्ष एवं संविधान को समाप्त कर देना। अपने कार्यकाल में मोदी जी ने केंद्रीय एजेंसियों का गलत तरीके से इस्तेमाल कर विपक्ष को समाप्त करने की साजिश रच रहे हैं। यही कारण है कि ठीक लोकसभा चुनाव के वक्त प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं को बेवजह झूठी साजिश रचकर जेल में बंद कर दिया है। ईडी, सीबीआई आदि केंद्रीय एजेंसियों को प्रधानमंत्री ने कठपुतली बनाकर रखा है।
मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, फुजैल अहमद, प्रमोद कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play