गढ़वा : चिनियां गुरु सिंधु मुख्य मार्ग पर चमकली गांव के पास ट्रैक्टर की धक्के से मोटरसाइकिल सवार दो लोग की मौत हो गई है। जबकि मोटरसाइकिल पर सवार एक 5 वर्ष की बच्ची गंभीर रूप से घायल है। मृतक रमना थाना क्षेत्र के हारादाग काला गांव निवासी सोभनाथ राम 55 वर्ष व उसका पुत्र महेंद्र राम 32 वर्ष का नाम शामिल है। जबकि इस घटना में घायल महेंद्र राम की पुत्री अंशिका कुमारी 5 वर्ष बताया गया है। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना के संबंध में बताया गया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर सोभनाथ राम, महेंद्र राम व अंशिका कुमारी चमकली गांव अपने रिश्तेदार के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे।
कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौटने के दौरान चमकली गांव से कुछ ही दूरी पर एक ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार को धक्का मार दिया। जिससे यह लोग दुर्घटनाग्रस्त हो गए।
घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सको ने महेंद्र राम राम को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इधर परिजनों का बुरा हाल बना है।
इस संबंध में पुलिस के पदाधिकारी ने बताया कि चिनियां गुरुसिंधु मार्ग पर चमकली गांव के पास ट्रैक्टर की धक्के से दो लोग की मौत हुई है। जबकि एक बच्ची घायल है। घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जप्त करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।