whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27274037
Loading...


इंडिया अलायन्स में प्रधानमंत्री कौन बनेगा पता ही नहीं चल रहा है : सुनील सिंह

location_on गढ़वा access_time 09-May-24, 05:57 PM visibility 699
Share



इंडिया अलायन्स में प्रधानमंत्री कौन बनेगा पता ही नहीं चल रहा है : सुनील सिंह
पथ सभा को संबोधित करते चतरा सांसद सुनील सिंह


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गढ़वा के द्वारा वार्ड नंबर तीन बिंद टोला वार्ड नौ दीपुवा मुहल्ला में मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप की अध्यक्षता में पथ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित चतरा सांसद सुनील सिंह ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत में विकास की लंबी लकीर खींच रहा है। मोदी जी गरीबों के कल्याण हेतु अनेक योजनाएं चलाये हैं। जिससे आज गरीबों को खाने के लिए इलाज के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने की ज़रूरत नहीं है। सरकार उनकी ज़रूरतों को पूरा करता है। किसान भाइयों को किसान निधि योजना देकर उन्हें आत्म निर्भर बनाने का कार्य किया है। सिंचाई करने में जो व्यवस्था चाहिए उस व्यवस्था देने का कार्य मोदी जी कर रहे हैं।
आज एनडीए गठबंधन में मोदी जी प्रधानमंत्री के उम्मीदवार हैं, लेकिन विपक्ष में पता ही नहीं चल रहा है, प्रधानमंत्री कौन बनेगा? विपक्षी सिर्फ़ लूट के लिए गठबंधन बना है। आये दिन झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस की सरकार है। हमेशा नोटों का पहाड़ मिलता है। आज एक ग़रीब को साइकिल ख़रीदने के लिए सोचना पड़ रहा है, और यहाँ के मंत्री के पीए, उनके नौकर महँगी-महँगी गाड़ियों पर चल रहे हैं, इसलिए आम जनता को सोचने की ज़रूरत है कौन आपकी विकास कर सकता है? आप उसका साथ दें। आप सभी से आग्रह करने आया हूँ विष्णुदयाल राम के पक्ष में मतदान करें। राष्ट्र को मज़बूत, अपने जिला को समृद्ध बनाएं। मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि जन जन के नेता हैं विष्णुदयाल राम।
बड़ी-बड़ी परियोजना का विकास कर विकास की लंबा लकिर खींचने का कार्य किए हैं। बीडी राम को आने वाला 13 मई को भारी मतों से विजयी बनाएं। कार्यक्रम का संचालन OBC मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लखन गुप्ता के द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन बूथ अध्यक्ष अजय पासवान के द्वारा किया गया। मौक़े पर जिला महामंत्री संतोष दुबे, जिला उपाध्यक्ष मुरली श्याम सोनी, आजसू जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, भाजपा नेता विनय चौबे, गौरी बिंद, चन्दन जायसवाल, टिंकू गुप्ता, राम कुमार उपाध्याय, बंधु राम, जितेंद्र चन्द्रवंशी, अजय राम आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play