whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27273701
Loading...


चार सौ पार का नारा दे कर भाजपा संविधान खत्म करने की साजिश कर रहा है : तेजस्वी

location_on भवनाथपुर access_time 08-May-24, 07:05 PM visibility 710
Share



चार सौ पार का नारा दे कर भाजपा संविधान खत्म करने की साजिश कर रहा है : तेजस्वी
मंच पर उपस्थित इंडीया अलायन्स के नेतागण


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : झारखंड में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख़ नज़दीक आ रही है, वैसे वैसे चुनावी सरगर्मी बढ़ते जा रही है। पलामू लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन सह राजद प्रत्याशी ममता भुइयाँ के पक्ष में गढ़वा जिले के भवनाथपुर प्रखंड के हाई स्कूल के मैदान एक चुनावी सभा का आयोजन किया गया। इस चुनावी सभा में बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी एवम् जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सह मंत्री मिथलेश ठाकुर ने संयुक्त रूप से सभा को संबोधित किया। मौक़े पर मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहाकी भाजपा जुमला पार्टी है। इनके बहकावे में नहीं आये इस बार ममता भुइयाँ को वोट देकर इंडिया गठबंधन को मज़बूत करें।
मुकेश सहनी ने कहा की हमने संघर्ष कर बिहार में चार विधायक बनाया, लेकिन भाजपा वालों ने हमारे सारे विधायक को खरीद लिया। 2020 में हमारे सहयोग से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने और हमको हटा दिया। आज सविधान को खत्म किया जा रहा है। हम लालू जी के विचारों को लेकर चल रहे हैं। जनता देश का मालिक है। बाबा साहेब ने बहुत सोच समझ कर पांच वर्ष में चुनाव का सविधान बनाया है। आज वो भी खत्म हो रहा है। देश के प्रधानमंत्री दस वर्षों में 15 हजार बार कपड़ा चेंज किए हैं। तेजस्वी यादव ने अपने भाषण में कहा की डॉक्टर की सलाह पर हमको बेडरेस्ट मिला है, लेकिन आपलोगों के प्यार के लिए हम आपके बीच आये हैं। हमारी शारीरिक दर्द, आपके दर्द से कम है। बेरोजगार का दर्द बहुत है।
ममता भुईया को वोट देकर जिताइये। कुछ दिन पहले रांची आये थे, कल्पना जी ने बुलाया था। बहुत भीड़ हुई थी। हमने वहां भी कहा था मुद्दा है बेरोजगारी, महगाई, विकास, यहां पलायन रुके, कल कारखाना लगे यह असल में विकास है। मोदी जी सिर्फ सपने दिखा रहे हैं। तेजस्वी मोदी जी का मिमिक्री करते हुए कहा की भाइयों- बहनों मोदी जी आएगा, तो गरीबी, बेरोजगारी सब भगा देगा। 2014 से 2024 हो गए, लेकिन दस वर्षों में कुछ भी नहीं किए। दस वर्ष इतना झूठ बोले की अब बोलने को कुछ नहीं है। सिर्फ हिंदू मुस्लिम कर रहे हैं। मंगलसूत्र, मुस्लिम कर रहे हैं। ये गोबर को हलुवा बना रहे हैं। इतना झूठ बोल रहे हैं। देश के हर जिला में अपना जमीन लेकर अपना दफ्तर खोल दिया। एलेक्ट्रोल बॉन्ड पर इतना घोटाला हुआ की ये गरीब के खाते में 15-15 लाख नहीं गया।
अपना खाते में सब ले लिए। अंग्रेजो की नीति पर काम कर रहे हैं, फुट डालो और काम करो की रणनीति पर चल रहे हैं। भाजपा बोल रहा है कि चार सौ पार। यह नारा देकर भाजपा साजिश कर रहा है। सविधान खत्म कर रहा है। बिहार में हमारी सरकार बनी तो हमलोगों ने काम किया। असली दुश्मन है तो बेरोजगारी और महंगाई। हमारे चाचा पलट गए तो हम क्या करें। आज विआईपी पार्टी को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसलिए आप हमारे प्रत्याशी को वोट देकर ममता भुईया को जिताइये।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play