भवनाथपुर : भवनाथपुर थाना क्षेत्र के झगराखांड़ गांव के समीप शुक्रवार को शाम दो टेंपू के बीच हुई भीषण हुई टक्कर में टेंपू पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को ईलाज के लिए भवनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतू गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
घायलों में खरौंधी के चौरिया गांव निवासी दिनेश कुमार 22 वर्ष, नंदलाल राम 28 वर्ष और महेंद्र राम तथा झगराखांड़ निवासी कुंता कुंअर पति स्व रामजी राम का नाम शामिल है।
उक्त सभी लोग चौरिया गांव से टेंपू पर सवार होकर झगराखांड़ के माईधिया जा रहे थे, तभी पीछे से तेज गति से आ रहा टेंपू टक्कर मारकर फरार हो गया।