गढ़वा : बाजार समिति गढ़वा में हृदयघात एवं सीपीआर (Cardio pulmonaryresuscitation) के संबंध में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का अयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद रांची के प्रबन्ध निदेशक फैज़ अहमद मुमताज़ के निर्देशानुसार पणन सचिव राहुल कुमार के द्वारा बाजार समिति में आने वाले किसानों, व्यापारियों एवं मोटिया मजदूर की आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार, डॉ टी. पीयूष चिकित्सा पदाधिकारी सदर अस्पताल गढ़वा, डॉ प्रशांत प्रमोद चिकित्सा पदाधिकारी, गढ़वा, श्रवण भगत सीनियर रेजिडेंट सदर अस्पताल गढ़वा के द्वारा हार्ट अटैक सीपीआर (Cardio pulmonaryresuscitation) के साथ-साथ मधुमेह, रक्तचाप, सर्पदंश, मिर्गी तथा कुत्ते और बिल्ली के काटने या खरोचने पर तत्काल ग्रामीण कैसे उसके प्रभाव को कम कर सकते हैं, उन उपायों के बारे में विस्तृत चर्चा करके जानकारी दी गई।
साथ ही सही खान-पान के साथ अपने जीवन को कैसे स्वस्थ बना सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों सर्पदंश, मिर्गी आदि की समस्या पर झाड़फुंक के चक्कर में ना पढ़कर तुरंत चिकित्सीय सहायता प्राप्त करने के संबंध में भी विशेष जानकारियां दी गई।
इस मौके पर काफी संख्या में मौजूद किसान, व्यापारी एवं मोटिया मजदूर ने इस स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का लाभ उठाया।