whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27270315
Loading...


पत्नी की गला काट कर हत्या करने वाले पति को उम्र कैद व ₹20000/- का आर्थिक दंड

location_on गढ़वा access_time 08-May-24, 03:12 PM visibility 728
Share



पत्नी की गला काट कर हत्या करने वाले पति को उम्र कैद व  ₹20000/- का आर्थिक दंड
फ़ाइल फ़ोटो : न्यायाधीश राजेश शरण सिंह


गढ़वा check_circle
संवाददाता



प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में पंद्रह दिन में तीसरा फैसला, हत्याकांड के अभियुक्तों को लगातार मिल रही है सजा गढ़वा : प्रधान जिला जज राजेश शरण सिंह की अदालत ने अपनी ही पत्नी की गला काटकर हत्या करने वाले अभियुक्त मेराल थाना अंतर्गत बनुवा ग्राम निवासी पति योगेंद्र सिंह को उम्र कैद की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने ₹20000/- का आर्थिक दंड भी लगाया है। घटना 3 जुलाई 2021 की है। भंडरिया प्रखंड के सालो - कटझारी जंगल में घटनास्थल पर ही प्राथमिकी दर्ज कराते मृतिका कांति देवी के पिता भंडरिया थाना के बडगड टोला महुआ टिकर निवासी सूदन सिंह ने आरोप लगाया था कि वह अपनी बेटी कांति देवी की शादी 8 वर्ष पूर्व थाना मेराल के बनुवा ग्राम निवासी योगेंद्र सिंह के साथ किया था।
जिससे दो बच्चे हैं। 7वर्ष पूर्व उसका दामाद योगेंद्र सिंह ससुराल में मारपीट कर उसकी बेटी की पसली तोड़ दिया था। इसके बाद वह अपनी बेटी को उसके ससुराल से लाकर अपने गांव बडगड टोला महुआ टिकर में रखा और गढ़वा कोर्ट में दामाद योगेंद्र सिंह पर मुकदमा किया था। उस मामले में सुलह समझौता के बाद दोनों साथ में बडगड में रहने लगे। घटना से 10 दिन पूर्व भी दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ था। बीच-बचाव के बाद दोनों में सुलह हुई और वे साथ रहने लगे। घटना के दिन सुबह 5:00 बजे कांति और योगेंद्र सिंह टांगी और रस्सी लेकर जंगल के लिए निकले। पूछने पर बताया कि मवेशी का शेड बनाने के लिए जंगल में लकड़ी लेने जा रहे हैं। काफी समय बाद जब दोनों घर नहीं लौटे, तब वह अपनी पत्नी प्रमिला देवी के साथ 9:30 बजे जंगल में गया।
काफी खोजबीन के बाद जब दोनों नहीं मिले तो वापस घर आ गया। कुछ देर के बाद दामाद योगेंद्र सिंह ने अपने मोबाइल से उसके साल दशरथ सिंह के मोबाइल पर फोन कर बताया कि डिंपल ( साला की बेटी ) ने कांति की हत्या कर सालों के काटझारी जंगल में महुआ के पेड़ के बगल में छोड़ दिया है। घटना सुनकर वह गांव वालों के साथ जंगल में जाकर देखा कि तेज हथियार से कांति देवी का गला काट कर हत्या किया गया है। उसने नामजद अभियुक्त बताते आरोप लगाया कि उसका दामाद योगेंद्र सिंह ने ही उसकी बेटी की गला काटकर हत्या किया है। इस मामले में भंडारिया पुलिस ने अभियुक्त योगेंद्र सिंह के खिलाफ चार्जशीट समर्पित किया था। अभियुक्त ने स्वीकारोक्ति बयान में दोष स्वीकार करते कहा था कि उसकी पत्नी कांति देवी का अन्य समुदाय के लड़कों के साथ अवैध संबंध था जिसके कारण क्रोधित हो कर घटना के दिन टांगी से उसकी गला काटकर हत्या की है।
अदालत ने आठ गवाहों, साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट इन क्वेस्ट रिपोर्ट, स्वीकारोक्ति बयान सहित अन्य दस्तावेज के आधार पर दोषी पाते अभियुक्त पति योगेंद्र सिंह को भादवि की धारा 302 के तहत उम्र कैद की सजा और ₹20000 आर्थिक दंड, वहीं भादवि की धारा 201 के तहत 7वर्ष का सश्रम कारावास और 10000 रुपया आर्थिक दंड की सजा सुनाई है। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेगी। इस मामले में अभियुक्त घटना के दिन से ही गिरफ्तारी के बाद से सलाखों के पीछे है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play