गढ़वा : शहर के ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट (10$2) स्कूल में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को संविधान प्रदत मताधिकार का उचित प्रयोग के लिए मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने मनमोहक क्रियाकलापों का प्रदर्शन किया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक मदन प्रसाद केशरी एवं उपप्राचार्य बसंत ठाकुर ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
मौके पर निदेशक श्री केशरी ने कहा कि व्यक्ति को अपने देश के प्रत्शेक चुनाव में भाग लेने की प्रतिज्ञा लेनी चाहिए। मतदान नागरिक का अधिकार है, साथ यह एक कर्तव्य भी है।
मतदान के माध्यम से हम अपने देश के भविष्य को आकार देते हैं। एक मतदान से सरकार बदल सकती हैं देश का विकास हो सकता है और समाज में बदलाव आ सकता है। मतदान के माध्यम से हम समाज में सकारात्मक बदलान ला सकते हैं। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए चित्रकला, रंगोली, कविता वाचन, श्लोगन लेखन, निबंध लेखन और भाषण अत्यन्त ही सार गर्भित एवं प्रशंसनीय रहा। मौके पररहा। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को निदेशक द्वारा गया पुरस्कृत किया किया गया।
मौके पर शिक्षक वीरेन्द्र साव, खुर्शीद आलम, अभिषेक पांडेय, नीरा शर्मा, सरिता देवी, रिजवाना शाहीन, सुषमा तिवारी, सुनिता कुमारी, नीलम कुमारी, शिवानी कुमारी, सुष्मिता कुमारी, संतोष प्रसाद, रानी केशरी, मुस्कान तिवारी, आकृति कुमारी, आर्या पांडेय, आस्था, रिबिका, गोविन्द आदि उपस्थित थे।