whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27268483
Loading...


एबीवीपी ने शत प्रतिशत मतदान के लिए चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

location_on कांडी access_time 07-May-24, 06:48 PM visibility 680
Share



एबीवीपी ने शत प्रतिशत मतदान के लिए चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
कार्यक्रम में अभाविप कार्यकर्ता


कांडी check_circle
संवाददाता



कांडी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कांडी नगर ईकाई की ओर से नगर मंत्री प्रिंस कुमार सिंह की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता अभियान के निमित्त चौपाल का आयोजन प्रखंड क्षेत्र के डुमरसोता में किया गया। इस दौरान डोर टू डोर घूम कर मतदान करने के लिए अपील किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रान्त संगठन मंत्री राजीव रंजन, प्रदेश सह मंत्री निशांत चतुर्वेदी, विभाग संगठन मंत्री रत्नेश त्यागी उपस्थित थे। प्रान्त संगठन मंत्री राजीव रंजन ने विद्यार्थी, युवा व ग्रामीण मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। भारत में लोकसभा चुनाव हो रहे है। जो भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है।
भारत के प्रत्येक नागरिकों को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए, क्योंकि भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है। प्रदेश सह मंत्री निशांत चतुर्वेदी ने कहा कि कहा कि भारत के चुनाव प्रक्रिया ही हमें और मजबूती देगी हम अपना वोट डालकर केवल सरकार या प्रतिनिधि नहीं बल्कि भारत की दिशा तय करते हैं। हम सब अपना मत का प्रयोग करते हुए सशक्त सरकार के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करेंगे। मौके पर अभाविप के विभाग सह संयोजक शशांक चौबे, जिला संयोजक विकास चन्द्रवंशी, जिला सह संयोजक शुभम, सविष्कार सह संयोजक हरिओम तिवारी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य कुमार शुभेन्द्र, नगर सह मंत्री लक्की कुमार सहित अन्य अभाविप कार्यकर्ता, छात्र युवा तथा काफी संख्या में मतदातागण उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play