केतार : प्रखंड में दर्जनो लोग झामुमो छोड़ भाजपा में शामिल हुए। विधायक भानु प्रताप शाही ने उन्हें पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया।
इस अवसर पर विधायक श्री शाही ने कहा कि भाजपा के विकास को देख कर झामुमो छोड़ लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। विधायक ने सभी लोगों से बीडी राम को वोट करने की अपील की।
मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि ज्वाला प्रसाद, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रवींद्र सोनी, बीरबल मेहता, सोनू सिंह, गौतम पाल, सीताराम जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।