गढ़वा : मंगलवार को राजकीय कृत गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय गढ़वा में 15 प्रशिक्षण हालों में सभी मतदान पदाधिकारी का पार्टी मिलान सह प्रशिक्षण विभिन्न प्रशिक्षकों के द्वारा दिया गया।
इस प्रशिक्षण में 40–40 का बैच बनाकर सभी प्रशिक्षण हालों में प्रशिक्षण दिया गया। दोनों पाली मिलकर यानी प्रथम पाली में 600 एवं दूसरे पाली में 440 मतदान कर्मियों ने भाग लिया सभी मतदान पदाधिकारी को बीयू सीयू एंड भीभीपैट को कनेक्ट करने, मशीन सील करने, ईवीएम हैंडसऑन करने, मॉक पोल की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया गया। साथ ही डिस्पैच सेंटर से सामग्री प्राप्त करने से लेकर सामग्री जमा करने तक की पूरी मतदान प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया।
सभी पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय मतदान पदाधिकारी एवं तृतीय मतदान पदाधिकारी को चुनाव कार्य में प्रयोग किए जाने वाले सभी डमी प्रपत्र को उपलब्ध कराते हुए सही-सही प्रपत्र भरने की जानकारी दी गई जैसे रिकॉर्ड किए गए मतों का लेखा (प्ररूप 17 ग) पीठासीन पदाधिकारी की डायरी, पीठासीन पदाधिकारी का रिपोर्ट, मतदान शुरू-अंत और सीलिंग के पश्चात घोषणा, निर्वाचक द्वारा आयू के संबंध में घोषणा, मतदाता रजिस्टर (प्ररूप 17 क) निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची, ईभीएम पेपर, स्क्रुटनी पेपर, स्टेचुटरी कवर , नन स्टेच्यूटरी कवर आदि प्रपत्र को भरने की विधिवत जानकारी दी गई तथा अंत में मतदान समाप्ति के बाद अनिवार्य रूप से क्लोज बटन दबाने को कहा गया।
साथ ही सभी मतदान पदाधिकारी को उनके कर्तव्य एवं दायित्व के बारे में बताया गया।
इस प्रशिक्षण में मुख्य प्रशिक्षक धर्मेंद्र कुमार, देवेंद्र नाथ उपाध्याय, नंदकिशोर चौबे, प्रदीप कुमार, नीरज कुमार, प्रेम कुमार तिवारी, जगरनाथ राम, नितीन कुमार तिवारी, विवकानंद पांडेय, प्रभा शंकर, अमित कुमार शुक्ला, शांतनु चौबे, प्रदीप श्रीवास्तव, बलदेव कुमार मिश्रा, अनिल कुमार वर्मा, आलोक सिंह, हरिनंदन त्रिपाठी, पांडे सूर्यकांत शर्मा सहित सभी प्रशिक्षक अपने-अपने प्रशिक्षण हॉल में प्रशिक्षण दिए।