गढ़वा : सोशल वर्कर संस्था के तत्वधान में शहर के रंका मोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप मंगलवार को भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा में प्रसाद स्वरूप पूड़ी- सब्जी व बुन्दिया का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय केशरी अपने माता-स्व: गुलाब देवी के प्रथम पुण्य तिथि पर संस्था के सप्ताहिक भंडारा में सहयोग किया। मौके पर अजय केशरी ने कहा की हर सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को संस्था के युवाओं का उत्साह देखने में आता था कि धुप, बारिश, ठंड की परवाह किये बिना लगातार सेवा देना कैसे कर पाते हैं? और देख कर बहुत खुशी हुई की अपने शहर के युवा इस प्रकार का समाजिक सोच रखते हैं। फ़ूड फॉर हंगर के इस प्रोजेक्ट के तहत मैं अपने पूरे परिवार के संग जरूरमंदों का सेवा करना चाहता था।
मुझे अपने माता के पुण्यतिथि पर यह अवसर प्राप्त हुआ और हम सब ने सेवा किया। भंडारा में लोगों की सेवा करके मन को काफी सुकून मिला। उन्होंने कहा कि सोशल वर्कर संस्था का यह कार्य काफी सराहनीय है। इस कार्य की जितनी प्रशंसा की जाए कम होगी।
इस अवसर पर, संचालक आकाश केशरी समेत सदस्य शुभम केशरी, अनमोल कश्यप, उमंग सोनी, राज कश्यप लकी मधेसिया, अशोक केशरी, राजेश बाबू, राकेश केशरी ,प्रदीप केशरी, रुपकमल, प्रियांशु समेत अन्य महिलाये संस्था के मीडिया प्रभारी अंशु कांस्यकार आदि उपस्थित थे।