whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27265046
Loading...


विकास की गंगा- गोदावरी, नर्मदा -कावेरी बह रही है जिले में, अभागे चुंआडी खोद कर पी रहे हैं पानी

location_on रंका access_time 06-May-24, 07:05 PM visibility 664
Share



विकास की गंगा- गोदावरी, नर्मदा -कावेरी बह रही है जिले में, अभागे चुंआडी खोद कर पी रहे हैं पानी
चुवांडी से पानी पीने की जानकारी देते खटखड़िया टोला निवासी गिरवर उरांव


रंका check_circle
संवाददाता



रंका : अनुमंडल क्षेत्र के बरवाही गांव के आदिवासी बहुल खटखटिया टोले में 60 घर की आबादी है। करीब 400 की संख्या के लिए दो चापाकल है, जो दोनो खराब है। गांव के बगल से छोटी नदी निकलती है। बरसाती नदी में कहीं कहीं पानी जमा रहाता है। उसी के आसपास चुंआडी बनाकर गांव के लोग पानी पीते है। पंचायती राज होने के बाद पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने चापाकल की जवाबदेही पंचायत को सौंप दी। मुखिया को बार-बार जानकारी देने के बाद भी चापाकल की मरम्मत नहीं हुई। टोले के निवासी बिंदेसर उरांव कहते हैं कि सब ओर आदिवासी सरकार की हल्ला है। पर हमलोग पीने के पानी के लिए भटकते हैं। आदमी जिस नाला या नदी से पी रहे हैं, हमारे गाय, भैंस बकरी भी उसी चुंआंडी से पानी पी रहे हैं।
टोले के ग्रामीण मजदूरी करने जाते हैं, शाम को लौटने पर उसी चुवाडी से पानी लाकर भोजन बनाने व पीते हैं। गांव के गिरवर उरांव बताते हैं कि चापानल कई महीनो से खराब है। मुखिया से मांग करने पर भी नहीं बना। हमलोग चापानल के पानी से नहीं बल्कि प्राकृतिक जल से जुडे है। गांव में नदी है, सब जानवर, बकरी, आदमी चुवाडी नाला से पानी पीने पर एकदम स्वस्थ और तंदरुस्त हैं। जिनको पीने के पानी की दिलाने की जिम्मेदारी मिली है, वे नाच गाना कराते हैं। हम प्रकृति के संतान चुवांडी के पानी से संतुष्ट हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play