गढ़वा : स्वीप कार्यक्रम के तहत आज टाउन हाॅल, गढ़वा के सभागार में मतदाता जागरूकता-सह-नैतिक मतदान हेतु नाटक, नृत्य एवं गीत प्रतियोगिता आयोजित किया गया।
उक्त प्रतियोगिता का शुभारंभ द्वीप प्रज्जवल्लित कर जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी झा शि प, गढ़वा आकाश कुमार द्वारा कुया गया।
वहीं मंच पर उपस्थित गायत्री साहू अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, झा0शि0प0, गढ़वा, कैशर रजा क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी नगर उॅटारी एवं राकेश कुमार पाण्डेय सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी झा0शि0प0, गढ़वा द्वारा भी संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इनमें मुख्य रूप से मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गढ़वा, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट आर०के० रामा साहू विद्यालय गढ़वा, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय गढ़वा, आर०के० गोविंद प्लस टू हाई स्कूल गढ़वा एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मेराल के बच्चों द्वारा गायन, नाटक एवं नृत्य प्रस्तुत कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।

गायन प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय ने प्रथम स्थान, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट आर०के० रामा साहू गढ़वा ने द्वितीय स्थान एवं आर गोविंद प्लस टू हाई स्कूल को तृतीय स्थान प्राप्त किया। नाटक प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट आरके रामा साहू गढ़वा ने प्रथम स्थान, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गढ़वा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं नृत्य प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय ने प्रथम स्थान, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गढ़वा ने द्वितीय स्थान एवं मुख्यमंत्री उत्कृष्ट आर०के रामा साहू गढ़वा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी बच्चों को मंच पर आमंत्रित कर पुरस्कृत किया गया।