केतार : भाजपा मंडल कार्यालय केतार में सोमवार को स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद को भाजपा मंडल अध्यक्ष का मल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस मौके पर कन्हाई प्रसाद ने कहा की पार्टी के द्वारा जो दायित्व मुझे सौंपा गया है उस दायित्व का निर्वहन करने के लिए दिन रात एक कर दुंगा। पार्टी के हित के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं पार्टी के पदाधिकारियों के प्रति खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं प्रखंड सभी क्षेत्र के पार्टी के एक एक कार्यकर्ताओं के साथ कदम-से-कदम मिलाकर चलुंगा और प्रखंड के विकास के लिए तत्पर रहुंगा।
इस मौके पर भाजपा नेता भगत दयानंद यादव ने कहा की भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी द्वारा चयनित सभी मंडलों के अध्यक्ष युवा है और अपने अपने प्रखंड के विकास के लिए तत्पर है।
उन्होंने हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा की यह सरकार युवाओं, किसानों को ठगने वाली सरकार है,यह सरकार वादा करके मुकरने वाली सरकार है। उन्होंने कहा की हेमंत सोरेन चुनाव के वक्त दर्जनों घोषणा किया था लेकिन आज सरकार बनाने के बाद सभी घोषणाएं धरताल पर न रहकर सरकार की फाईलों में बंद हो गई है।
इस मौके पर भाजपा नेता अनिल चौबे, जिप सदस्य ज्वाला प्रसाद, प्रभारी राजा सिंह, भानु गुप्ता, मनोज पहाडीया, राम नरेश सिंह, हेंमत पाठक, पिंकु सिंह, राम प्रसाद कमलापुरी, सतेन्द्र ठाकुर, नागेन्द्र प्रजापति, मुंगा साह, ब्रह्मदेव गुप्ता, विनय प्रसाद, बिपिन गुप्ता, उत्तम चौबे, अरबिंद वर्मा, उमेश दुबे आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।