whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27225539
Loading...


चुनाव संचालन हेतु भाजपा नगर मंडल गढ़वा के चुनाव नियंत्रण कार्यालय का उदघाटन

location_on गढ़वा access_time 06-May-24, 05:56 PM visibility 666
Share



चुनाव संचालन हेतु भाजपा नगर मंडल गढ़वा के चुनाव नियंत्रण कार्यालय का उदघाटन
कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित भाजपा नेतागण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : पलामू लोकसभा 2024 चुनाव संचालन हेतु भाजपा नगर मंडल गढ़वा का चुनाव नियंत्रण कार्यालय का उदघाटन पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी, विधानसभा प्रभारी दुर्गा जौहरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता, प्रभारी रूपा सिंह, मुरली श्याम सोनी, रविंद्र जायसवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। सभी अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री यशवंत मिश्रा के एवं अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के द्वारा किया गया। उमेश कश्यप ने कहा कि मोदी जी के हाथों को मजबूत करने के लिए हम सभी को जो दायित्व दिया गया है।
एक-एक फूल का माला अपने संसदीय क्षेत्र से दिल्ली को भेजना है। हम सब कड़ी मेहनत करके इस कार्य को पूरा करेंगे। एनडीए गठबंधन आजसू के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि विपक्ष में कोई नेता नहीं है। जनता मन बना चुकी है। जनता साफ कह रही है कि हमें सिर्फ और सिर्फ कमल के फूल पर ही बटन दबाना है, क्योंकि विपक्ष के पास ना तो कोई नेता है ना उनका कोई चरित्र और ना कोई उद्देश्य यह सब देश को लूटने में लगे हैं। और जब तक देश का बागडोर मोदी जी के हाथों में रहेगा, देश प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ता रहेगा और देश एक विश्व का सबसे विकसित देश के श्रेणी में अपनी पहचान बनाएगा। मुरली श्याम सोनी ने कहा हम सबको मिलकर दिन रात हर गली हर चौराहे पर हर गांव में घूम घूम कर हर घर के चौखट पर जाकर मतदाताओं से अपील करना है।
आप ज्यादा से ज्यादा बढ़ चढ़कर इस चुनावी महापर्व में भाग ले और बढ़ चढ़कर मतदान करें। सूरज गुप्ता ने कहा कि हम सबों के लिए यह अग्नि परीक्षा की घड़ी है और इस परीक्षा में सबसे ज्यादा अंक लाकर गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र से इतना कमल का फूल भेजना है कि गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र पलामू संसदीय क्षेत्र में नंबर एक पर रहे। सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि कोई टक्कर मे नहीं है। पूरा देश एक तरफ मोदी जी के पीछे चल चुका है। देश के हर कोने से एक ही आवाज निकल रही है। वह सिर्फ मोदी, मोदी, मोदी। विपक्ष के पास ना तो कोई चेहरा है और ना उनका कोई चरित्र। वह चाहते हैं देश के लोग आपस में लड़ते रहे और हम देखते रहे लेकिन मोदी जी ऐसा होने नहीं देंगे।
मोदी जी ने संकल्प लिया है जब तक हम जिंदा रहेंगे हम भारत को विश्व गुरु बनाएंगे। भारत को विश्व में नंबर वन पर स्थापित करेंगे। जब तक नहीं कर देते हम चैन से नहीं रहेंगे और किसी को खाने की छूट नहीं मिलेगी। भ्रष्टाचार को हम जड़ से समाप्त करेंगे। दुर्गा जौहरी ने कहा झारखंड के 14 लोकसभा को हम जीतने का काम करेंगे। बाबूलाल मरांडी जी के नेतृत्व में झारखंड के सभी सीट पर हम विजय प्राप्त कर रहे हैं। धन्यवाद ज्ञापन नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष चंदन जायसवाल ने किया। मौके पर संजय केसरी, बंधु राम, विजय केसरी, अनवर शाह, पार्वती सिंह, प्रवीण जायसवाल, संजय केसरी, रामाशीष तिवारी, विनोद जायसवाल, अपना शुभम, शुभम केसरी, ललिता केसरी, मीना केसरी, अंजलि गुप्ता, बीना गुप्ता, कंचन जायसवाल, उषा देवी, सुरेश अग्रवाल, धनंजय गोंड, राजेश कुमार, अंकित सोनी, मनोज पटनायक, राजू सोनी, राकेश शंकर गुप्ता सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play