गढ़वा : शनिवार को राजकीय कृत गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय गढ़वा में 15 प्रशिक्षण हालों में सभी मतदान पदाधिकारी का पार्टी मिलान सह प्रशिक्षण विभिन्न प्रशिक्षकों के द्वारा दिया गया। इस प्रशिक्षण में 40, 40 का बैच बनाकर सभी प्रशिक्षण हालों में प्रशिक्षण दिया गया। दोनों पाली मिलकर यानी प्रथम पाली में 600 एवं दूसरे पाली में404 मतदान कर्मियों ने भाग लिया।
सभी मतदान पदाधिकारी को मशीन सील करने , ईवीएम हैंडसऑन करने, मॉक पोल की पूरी प्रक्रिया एवं सामग्री प्राप्त करने से लेकर सामग्री जमा करने तक की पूरी मतदान प्रक्रिया के बारे में बताया गया। साथ ही सभी तरह के प्रपत्र को भरने के बारे में विधिवत जानकारी दी गई। मतदान पदाधिकारी के कर्तव्य एवं दायित्व के बारे में बताया गया।
इस प्रशिक्षण में मुख्य प्रशिक्षक धर्मेंद्र कुमार, देवेंद्र नाथ उपाध्याय, नंदकिशोर चौबे, अखिलेश प्रसाद, नीरज कुमार, प्रेम कुमार तिवारी, जगरनाथ राम, नितीन कुमार तिवारी, विवकानंद पांडेय, प्रभा शंकर, अमित कुमार शुक्ला, शांतनु चौबे, प्रदीप श्रीवास्तव, बलदेव कुमार मिश्रा, चंद्रदेव सिंह, हरिनंदन त्रिपाठी, पांडे सूर्यकांत शर्मा, सहित सभी प्रशिक्षक अपने-अपने प्रशिक्षण हॉल में प्रशिक्षण दिए।