मेराल : मेराल थाना क्षेत्र के यूरिया नदी पर क्षतिग्रस्त पुल में गिरने से एक लड़की घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को नीलम अपने मामा शिव कुमार पासवान एवं मामी विद्यावती देवी के साथ मेराल से हासनदाग लौट रही थी। इसी दौरान यूरिया नदी का क्षतिग्रस्त पुल पार करने के क्रम में मोटरसाइकिल अनबैलेंस होने से नीलम समेत मामा, मामी पुल के नीचे गिर कर घायल हो गए नीलम का इलाज एक निजी चिकित्सक द्वारा किया जा रहा है।
गौरतलब हो कि गढ़वा मेराल से हासनदाग जाने वाली सड़क पर यूरिया नदी का पुल विगत 2 वर्ष से टूटा क्षतिग्रस्त है। स्थानीय लोगों द्वारा पूल को जैसे तैसे मरम्मत कर आवागमन किया जा रहा है जिस पर आए दिन कोई न कोई घटना दुर्घटना होती रहती है।