whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27193118
Loading...


नए इंजीनियरिंग कॉलेज के भवन का उद्घाटन

location_on गढ़वा access_time 03-May-24, 06:53 PM visibility 729
Share



नए इंजीनियरिंग कॉलेज के भवन का उद्घाटन
उद्घाटन करते अतिथि


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के परिसर में शुक्रवार को नए इंजीनियरिंग कॉलेज के भवन का उद्घाटन किया गया। इस भवन में नए सत्र से बीटेक, डिप्लोमा, एमबीए, बीबीए, बीसीए, एमसीए आदि कोर्स का संचालन किया जाएगा। उद्घाटन से पूर्व बाबा अवधूत राम के चित्र पर दीप प्रज्जवलित एवं पुष्प अर्पित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ एमके सिंह ने कहा कि तकनीकी शिक्षा का प्रारंभ इस भवन से हो रहा है और हमें विश्वास है कि आने वाले समय में तकनीकी विशेषज्ञ के रूप में छात्र-छात्राएं देश में बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे। विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ लल्लन सिंह ने कहा कि तकनीकी शिक्षा का ज्ञान विद्यार्थियों में होना आवश्यक है।
तकनीकी शिक्षा देश को नित नई ऊचाइयो पर ले जायेगा। तकनीकी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पंकज कुमार ने भवन मे संचालित विभिन्न कोर्स के बारे मे बताया। बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति दिनेश प्रसाद सिंह ने तकनीकी महाविद्यालय के उद्घाटन पर बधाई एवं शुभकामना दी। मौके पर विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य डॉ अरविंद सिंह, डॉ सुनीता गुप्ता, डॉ उमाशंकर मिश्रा, डॉ मनीष दुबे, नीतेश पाठक, एसके ओझा, एनके प्रसाद, सुभाष कुमार, राकेश सिंह, प्रवीण सिंह, सुबोध शर्मा, उमाशंकर वैद्य, अनिमेष चौबे, हिमांशु वैद्य, रविराज, उपेंद्र विश्वकर्मा, नितीश कुमार आदि उपस्थित रहे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play