कांडी : कांडी प्रखंड क्षेत्र के चटनियां, लमारी कला, घटहुआं कला, कांडी, पतरिया व सर्कोनी पंचायत में भाजपा नेता ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी ने लोगों के बीच आर्सेनिक एल्बम30 दवा का वितरण किया गया। विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी के निर्देश पर कांडी प्रखंड क्षेत्र में उक्त दवा का वितरण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आर्सेनिक एल्बम30 दवा इम्यूनिटी बढ़ाने की दवा है जिसके प्रयोग से किसी भी संक्रमण से बचा जा सके। कोविड-19 से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए क्षेत्र के लिए उक्त सभी गांव के लोगों के बीच होम्योपैथिक दवा आर्सेनिक एल्बम 30 का वितरण किया जाएगा। जिसका शुभारंभ सोमवार को चटनियाँ पंचायत भवन से किया गया।
मौके पर कांडी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पिंकू पांडेय, कांडी मंडल अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय, पूर्व प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष रामलाला दुबे, पूर्व जिला पार्षद दिनेश पासवान, ललित बैठा, अजय सिंह, गुड्डू सिंह, रामलखन प्रसाद, कांडी पंचायत मुखिया विनोद प्रसाद, नौजादीक मेहता सहित कई लोग मौजूद रहे।