गढ़वा : जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के तत्वावधान में शहर के मुख्य पथ स्थित सत्यम बैग हाउस के समीप दिहाड़ी मजदूरों के बीच गमछा, टोपी तथा टी शर्ट का वितरण किया गया।
मौके पर जायंट्स सदस्यों ने गर्मी को देखते हुए दिहाड़ी मजदूरों को भीषण गर्मी से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में पानी, निम्बू पानी तथा ग्लूकोज पीते रहे, साथ ही पानी साथ में रखें ताकि जब जब भी प्यास लगे पानी पीते रहे।
मौके पर ग्रुप के अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता, जायन्ट्स वेलफेयर फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, फेडरेशन पदाधिकारी नंद कुमार गुप्ता, मनोज केशरी, गढ़वा ग्रुप के प्रशासनिक निदेशक मोजीबुद्दीन खान, वित्त निदेशक अशोक केशरी, ध्रुव केशरी, राकेश केशरी, रवीन्द्र केशरी, चंदन चंद्रवंशी, विजय केशरी, संदीप केशरी आदि उपस्थित थे।