मझिआंव : थाना क्षेत्र के खरसोता में गुरुवार दोपहर में सकेंद्र प्रसाद के घर में आग लगने से दुकान एवं घर का लाखों का सामान जल कर राख हो गया। आग लगने की खबर सुनते सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे।
वहीं आग बुझाने का काम राकेश पासवान, अरविंद प्रसाद, धीरज विश्वकर्मा, राजेंद्र चौधरी, अखिलेश विश्वकर्मा, जितेंद्र प्रसाद, शिवकुमार चौधरी, नीरज पासवान, राहुल विश्वकर्मा राम इकबाल पासवान, पप्पू प्रसाद, नीतीश प्रसाद एवं अरविन्द चौधरी समेत पचासों की संख्या में लोग शामिल हो कर आग पर काबू पाया। वहीं लगभग आग बुझ चुकी थी उसके घंटों बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। और बचे शेष आग को बुझाया।
जानकारी के अनुसार एक ही घर में चार भाई उमेश प्रसाद, दिनेश प्रसाद, प्रेम शंकर प्रसाद एवं सकेंद्र प्रसाद एक ही मकान में रहते हैं।
घर में आग लगने से सत्येंद्र प्रसाद के घर में रखे किराना दुकान का सामान और घर अंदर रखे घरेलू सामान और कपड़ा जल गया। जिसमें लाखों रुपए का किराना सामान और लाखों रुपए का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। इस संबंध परिजन एवं कुछ ग्रामीणों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है क्योंकि घर में कोई उस वक्त नहीं था।
इधर ग्रामीणों ने यह भी कहा कि अगर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मझिआंव क्षेत्र में रहता तो इससे पहले ही आग पर काबू पाया जा सकता था और लाखों का सामान जलने से बचाया जा सकता था।