whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27186872
Loading...


कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी ने मजदूरों के बीच किया गमछा व सत्तू-पानी का वितरण

location_on गढ़वा access_time 02-May-24, 06:46 PM visibility 759
Share



कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी ने मजदूरों के बीच किया गमछा व सत्तू-पानी का वितरण
वितरण करते विकास कुमार माली


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : मजदूर दिवस के अवसर पर कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी संस्था गढ़वा के तत्वावधान में भीषण गर्मी से बचाव के लिए मजदूरों के बीच गमछा, सत्तू, पानी बोतल का वितरण किया गया। शहर के गढ़देवी मंदिर के समीप मजदूरी करने वाले 200 से अधिक महिला एवं पुरुष के बीच गमछा का वितरण किया गया। मौके पर संस्था के सचिव विकास कुमार माली ने कहा कि पूरे जिले के अलग अलग क्षेत्रों में काम करने जाने वाले सभी महिला एवं पुरुष मजदूरों को गमछा, सत्तू, पानी का बोतल वितरण किया गया। ताकि प्रतिदिन कार्य करते समय धूप में मजदूरों की सुरक्षा हो सके। कहा कि मजदूर के बिना राष्ट्र का निर्माण संभव नहीं है। मजदूर उद्योग की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि संविधान में सभी को समानता का अधिकार दिया गया है और जिम्मेदारियां भी बांटी गई है।
निर्माण के लिए मजदूर महत्वपूर्ण हैं। हर परिस्थिति में हमें मजदूरों की मदद करनी चाहिए। विगत 13 वर्ष से संस्था के युवा सदस्यों द्वारा प्रतिदिन शहर में अलग अलग जगहों पर जरूरतमंदों को लाभ देने का कार्य किया जा रहा है। समाजसेवी दौलत सोनी ने कहा कि इनके अमूल्य योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। मजदूरों को दो श्रेणी में रखा गया है। एक संगठित मजदूरों जो किसी फैक्ट्री, कारखाने या मिलों में काम करते हैं। वहीं दूसरी श्रेणी में असंगठित मजदूर यानि रिक्शा चालक, दिहाड़ी मजदूर व घरेलू नौकर आदि शामिल हैं। मौके पर मजदूर यूनियन के एसएस वर्मा, विशाल कुमार, अमानत खान आशीष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play