whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27184422
Loading...


झामुमो के बूथ व पंचायत प्रभारियों को दिया गया प्रशिक्षण, महागठबंधन प्रत्याशी को भारी मतों से जीताने का संकल्प

location_on गढ़वा access_time 02-May-24, 06:28 PM visibility 730
Share



झामुमो के बूथ व पंचायत प्रभारियों को दिया गया प्रशिक्षण,
महागठबंधन प्रत्याशी को भारी मतों से जीताने का संकल्प
बैठक करते झामुमो के पदाधिकारी एवं बैठक में शामिल प्रभारी व कार्यकर्ता


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर गुरूवार को झामुमो के बूथ एवं पंचायत प्रभारियों की जिला कमिटी के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में डंडा, रमकंडा एवं चिनियां के बूथ प्रभारियों एवं पंचायत प्रभारियों को लोकसभा चुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी ममता भुईयां को प्रत्येक बूथ से अधिक से अधिक वोट दिलाकर भारी मतों से विजयी बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही बूथ एवं पंचायत कमिटी को प्रत्येक गांव एवं पंचायत में डोर टू डोर कैंपेनिंग करने, मतदाताओ को जागरूक करने, बूथ कमिटी के लोगों का चुनाव करने आदि से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।
मौके पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महागठबंधन प्रत्याशी को जीताने का संकल्प लिया। मौके पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने कहा कि भाजपा दिन प्रतिदिन अंदर से खोखला होती जा रही है। गत लोकसभा चुनाव में 303 सीट पर सांसद विजयी हुए थे। परंतु आज की तिथि में भाजपा के पास सिर्फ 292 सांसद बचे हैं। शेष सभी उपचुनाव हारते गये। भाजपा का ग्राफ पूरे देश में गिर रहा है। इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा मात्र 430 सीट पर चुनाव लड़ रही है और नारा दे रही है कि 400 के पार सीट जीतेंगे। यह बिल्कुल हास्यास्पद है। यह नारा विपक्षियों का मनोबल गिराने एवं अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए है। परंतु भाजपा को इस बार पिछले चुनाव से भी काफी कम सीट मिलने वाला है।
झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम ने कहा कि भाजपा झूठ का पुलिंदा है। सिर्फ जुम्लेबाजी पर ही भाजपा की सरकार चल रही है। हमारे कार्यकर्ताओं को भाजपा की निति एवं करतूतों तथा भाजपा सांसद बीडी राम की नाकामी को जन-जन तक पहुंचाना होगा। बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह ने कहा कि झामुमो के एक-एक कार्यकर्ता काफी मजबूत स्तंभ हैं। हमारे जितने भी बूथ प्रभारी एवं अन्य सभी पदाधिकारी हैं। वे अपने-अपने क्षेत्र में मजबूती के साथ संकल्पित होकर भाजपा की ठगनीति एवं जुमलेबाजी से जनता को अवगत करायें। इस बार भाजपा का नैया पार नहीं होने वाला है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के जिला सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, केंद्रीय समिति सदस्य राजकिशोर यादव, शरीफ अंसारी, रकमंडा प्रखंड अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गुप्ता, चिनियां प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव, डंडा प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर चौधरी सहित तीनों प्रखंडों के पंचायत प्रभारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play