whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27176108
Loading...


विज्ञान व कला में गोविंद का एवं वाणिज्य में नामधारी का रहा दबदबा

location_on गढ़वा access_time 30-Apr-24, 09:14 PM visibility 702
Share



विज्ञान व कला में गोविंद का एवं वाणिज्य में नामधारी का रहा दबदबा


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



साइंस में गोविंद का दबदबा, टॉप टेन में चार छात्र शामिल कॉमर्स में नामधारी कॉलेज का रहा दबदबा जिला टॉप टेन में सभी नामधारी कॉलेज के छात्र शामिल कला संकाय में गोविंद का रहा दबदबा गढ़वा : झारखंड अधिविध परिषद की और से मंगलवार को जारी किए गए इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय के परीक्षा परिणाम में गोविंद प्लस टू हाई स्कूल गढवा का दबदबा कायम रहा इस विद्यालय के चार विद्यार्थियों ने टॉप टेन में जगह बनाने में सफलता प्राप्त किया है । विज्ञान की परीक्षा परिणाम में आर के प्लस टू हाई स्कूल रमना के गुंजा कुमारी ने 462 अंक लाकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त की है। इसी तरह सूरत पांडेय इंटर कॉलेज की छात्रा सब्बा प्रवीण ने 449 अंक लाकर द्वितीय ,आर के प्लस टू हाई स्कूल नगर ऊंटरी के छात्र आशुतोष श्रवण ने 447 अंक लाकर तृतीय स्थान, एसएसजेएस नामधारी कॉलेज का छात्र शमसाद अंसारी ने 442 अंक लाकर चतुर्थ स्थान, गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय का छात्र आदर्श कुमार ने 441 अंक लाकर पंचम स्थान तथा मुखदेव प्लस टू स्कूल मंझिआंव के छात्र अभिनव कुमार दुबे ने 437 अंक लाकर छठा स्थान प्राप्त किया है।
इसी तरह गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्रा सीमा कुमारी ने 432 अंक लाकर सातवां स्थान, इसी विद्यालय की छात्रा लक्की कुमारी ने 430 अंक लाकर आठवां स्थान,आर के प्लस टू उच्च विद्यालय रमना की छात्रा लक्की कुमारी एवं गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा सोनी कुमारी ने संयुक्त रूप से 429 अंक लाकर नवां स्थान तथा आर के प्लस टू उच्च विद्यालय रमना की छात्रा अंजली कुमारी एवं गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा अंकिता कुमारी ने संयुक्त रूप से 427 अंक लाकर दसवाँ स्थान प्राप्त किया है। कॉमर्स में नामधारी कॉलेज का रहा दबदबा जिला टॉप टेन में सभी नामधारी कॉलेज के छात्र शामिल झारखंड बोर्ड की 12 वीं की परीक्षा में वाणिज्य संकाय में गढ़वा जिले का परिणाम बेहतर रहा है,श्री सद्गुरु जगजीत सिंह नामधारी महाविद्यालय के छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिला टॉप टेन में सभी छात्र नामधारी कॉलेज के है।
श्री सदगुरु जगजीत सिंह नामधारी महाविद्यालय के शिवानी रानी ने 451 अंक लाकर जिला टॉपर बनी है।सारिका कुमारी ने 445 अंक लाकर दूसरे स्थान पर सोनाली तिवारी ने 444 अंक लाकर जिले में तीसरे स्थान प्राप्त की है।शिवम कुमार ने 440 चतुर्थ, शिवम कुमार गुप्ता 432 अंक के साथ पांचवें रिया कुमारी 430 अंक के साथ छठे मृत्युंजय मेहता 426 अंक लाकर सातवें स्थान पर रही दुर्गा कुमारी 424 अंक लाकर जिले में आठवां स्थान प्राप्त की वही माफिया प्रवीण ने 430 और काजल कुमारी ने 420 अंक लाकर क्रमशः नोवे और दसवां स्थान प्राप्त किया। कला संकाय में गोविंद का रहा दबदबा झारखंड अधिविध परिषद के द्वारा मंगलवार को जारी किए गए इंटरमीडिएट कला संकाय के परीक्षा परिणाम में गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय ने जिले में अपना पहला स्थान प्राप्त किया है।
इस विद्यालय के छात्र मुकेश कुमार यादव ने 423 अंक लाकर जिला टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया है। इसी तरह एसएसजेएस नामधारी कॉलेज की छात्रा तलत प्रवीण ने 421 अंक लाकर जिले में द्वितीय स्थान, आरके प्लस टू उच्च विद्यालय नगर ऊंटरी की छात्रा शिवानी कुमारी ने 420 अंक लाकर तृतीय स्थान, आरके प्लस टू उच्च विद्यालय रंका के छात्र मिंटू कुमार एवं गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र राहुल कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से 417 प्राप्त कर चतुर्थ स्थान ,आरके प्लस टू उच्च विद्यालय रंका की छात्रा सोनी कुमारी एवं कस्तूरबा गांधी प्लस टू उच्च विद्यालय रमना की छात्रा बेबी कुमारी ने संयुक्त रूप से 413 लाकर पांचवा स्थान, आरके प्लस टू उच्च विद्यालय रंका के छात्र कलीम अंसारी ने 410 अंक लाकर छठा स्थान ,इसी विद्यालय की छात्रा विद्या सोनी ने 406 अंक लाकर सातवां स्थान, अपग्रेडेड हाई स्कूल बीरबल की छात्रा रागिनी कुमारी ने 404 अंक लाकर आठवां स्थान, आर के प्लस टू उच्च विद्यालय रंका के छात्र मेहदी हसन,अपग्रेडेड उच्च विद्यालय रमकंडा के छात्रा किशन कुमारी तथा गवर्नमेंट प्लस टू इंटर कॉलेज मेराल की छात्रा काजल कुमारी ने संयुक्त रूप से 403 अंक लाकर नवां स्थान प्राप्त किया है जबकि आरके प्लस टू हाई स्कूल भवनाथपुर की छात्रा ममता कुमारी ने 402 अंक लाकर दसवां स्थान प्राप्त किया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play