बंशीधर नगर : थाना क्षेत्र के जंगीपुर गाव निवासी मिर्तुंजा खातून की 14 वर्षीय पुत्री ताईबा खातून ने रविवार को कीटनाशक खाकर आत्म हत्या का प्रयास किया। परिजनों को जानकारी मिलने पर ताईबा को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया जहा चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज करते हुए स्थित बिगड़ने पर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया। इसी दौरान सदर अस्पताल में इलाज के दौरान ताइबा खातून की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार घर में आपसी विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी इसीलिए ताईबा खातून ने कीटनाशक खाया था।