केतार : प्रखंड के बलिगढ़ पंचायत के चंदवा टोला पर ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति बलिगढ़ के तत्वावधान में स्वास्थ्य सहिया एवं ग्राम स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली बलिगढ़ ग्राम के चंदवा टोला पर निकाली गयी। जिसमें सच्चे मतदाता की एक ही पहचान नगद शराब या मुफ्त उपहार बिना करें मतदान आदि नारों के साथ लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।
मौके पर वीएचएसएनसी के अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि आपका एक मतदान आपका भविष्य तय करेगा। लोकतंत्र में वोट की बहुत बड़ी ताकत है। जिसका उपयोग सभी मतदाताओं को करना चाहिए।
मौके पर स्वास्थ्य सहिया ममता देवी, संगीता देवी, उषा देवी, अमृता देवी, सीमा देवी, ललिता देवी, देवन्ती देवी, रेखा देवी, लक्ष्मी देवी आदि लोग उपस्थित थे।